बिहार में डराने लगा डेंगू: बीते 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत, मिले 344 नए केस, जानिए बचने का उपाय

Updated on 06-10-2023 01:20 PM
पटना: बिहार में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस दौरान मरीजों की मौत भी होने लगी है। गुरुवार को 24 घंटे में डेंगू के 344 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही इस साल अब तक राज्य में डेंगू के मामलों की संख्या 7,775 हो गई है। जबकि दो मरीजों की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक बेगूसराय जिले के रहने वाले है। एक मृतक बलिया इलाके का तो दूसरा मृतक लोहियानगर का है। बता दें, अक्टूबर के पहले पांच दिनों में ही 1,040 मामले सामने आ चुके हैं।

डेंगू के 303 मरीजों का चल रहा था इलाज

गुरुवार को 303 डेंगू रोगियों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा था। राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से जारी एक डेंगू बुलेटिन के अनुसार, भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (JNMCH) में 131 मरीजों का इलाज चल रहा था। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज-पटना (AIIMS-P) और इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IGIMS) में 25-25 मरीजों का इलाज चल रहा था। पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में सात मरीजों का इलाज चल रहा था और नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (NMCH) में 21 मरीजों का इलाज चल रहा था।


पटना में मिले सबसे ज्यादा डेंगू मरीज

बीते दिन गुरुवार को 344 नए मामलों में सबसे ज्यादा केस पटना से सामने आए हैं। पटना में डेंगू के 179 नए मामले मिले हैं। इसके बाद सारण में 20, भागलपुर में 19, नवादा में 17 और मुंगेर में डेंगू के 16 नए मामले मिले हैं।

डेंगू के लक्षण:
बुखार: डेंगू में अचानक उच्च बुखार होता है, जो अक्सर 104 डिग्री फ़ैरेनहाइट (40 डिग्री सेल्सियस) तक पहुँच सकता है।
सिरदर्द: गंभीर सिरदर्द की स्थिति हो सकती है।
जोड़ों और पसलियों में दर्द: यह एक अन्य सामान्य लक्षण है, जिसमें जोड़ों और पसलियों में गहरा दर्द होता है।
थकान: डेंगू में बेहद अधिक थकान महसूस हो सकती है।
खून की कमी: डेंगू के कारण प्लेटलेट काउंट में कमी हो सकती है, जिससे खून की कमी हो सकती है।
डेंगू से बचाव के उपाय:
मच्छरों से बचाव: मच्छरों के काटने से बचने के लिए मौसम के अनुसार धुप में रहें, पहने हुए कपड़ों से कवर करें, और मौसम में मच्छरों की बढ़ती संख्या के बारे में जागरूक रहें।

जगहों को स्वच्छ रखें: अपने आस-पास की जगहों को स्वच्छ रखें, खासकर पानी जमा न होने दें। मच्छर पानी में पैदा होते हैं।

आत्म संरक्षण: डेंगू के इलाज का कोई कोई विशेष उपचार नहीं होता है, इसलिए इसे प्राथमिक रूप से बचाव की दृष्टि से देखना जरूरी है।

स्वास्थ्य सुरक्षा: डेंगू के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। डेंगू के संक्रमण की पहचान और उपचार के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

खुद की देखभाल: डेंगू से पीड़ित व्यक्ति को अपने शरीर की अच्छे से देखभाल करनी चाहिए। पूरी आराम करना, पर्याप्त पानी पीना और डॉक्टर की सलाह का पालन करना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.