पंजाब समेत 16 राज्यों में घना कोहरा, कई ट्रेनें-फ्लाइट्स लेट; UP में स्कूलों की टाइमिंग बदली

Updated on 06-01-2024 12:22 PM

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ शहरों में शनिवार की सुबह बरसात के साथ हुई। राजस्थान के कोटा में ओले गिरे हैं। माउंट आबू में सुबह तापमान 4º सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत देश के 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश-ओले की वजह से यहां ठंड बढ़ गई है।

उधर, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर और मध्य भारत के 16 राज्यों में घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। भोपाल, लखनऊ, जम्मू, अजमेर समेत 17 शहरों में शनिवार सुबह विजिबिलिटी 200 मीटर से कम रह गई। इसकी वजह से 125 से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रही हैं। वहीं दिल्ली-राजस्थान समेत उत्तर भारत के एयरपोर्ट से उड़ने वाली 50 से ज्यादा फ्लाइट्स डिले हुईं।

सर्दी के बढ़ते असर को देखते हुए उत्तर प्रदेश के स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। वहीं, जयपुर के सरकारी और निजी स्कूलों में 8वीं क्लास तक की ठंड की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। सीकर में भी 15 जनवरी से स्कूल खुलेंगे।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, समेत देश के 16 राज्यों में रविवार (7 जनवरी) को भी घना कोहरा देखने को मिलेगा। इन राज्यों के कई इलाकों में विजिबिलिटी घटकर 200 मीटर रह सकती है।

अरब सागर के ऊपर लो प्रेशर बनने से केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में अगले 2-3 दिन बारिश होने की संभावना है। वहीं, MP-झारखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में रविवार को हल्की बारिश की संभावना है।

प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर सीवियर कोल्ड की स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग की एडवाइजरी- ड्राइविंग में सावधानी रखें

ट्रैफिक - कोहरा होने पर गाड़ी चलाते समय या किसी ट्रांसपोर्ट के जरिए ट्रैवल करते समय सावधानी रखें। ड्राइविंग धीरे करें और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। ट्रैवल शेड्यूल के लिए एयरलाइंस, रेलवे और स्टेट ट्रांसपोर्ट के संपर्क में रहें। एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों से कहा है कि वे एयरपोर्ट रवाना होने से पहले उड़ानों की स्थिति चेक कर लें।

हेल्थ - जब तक इमरजेंसी न हो, तब तक बाहर निकलने से बचें और चेहरे को ढंक कर रखें। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस से पीड़ित लोग लंबे समय तक घने कोहरे में रहने से बचें। इससे सांस से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.