डीईओ ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

Updated on 30-01-2024 04:54 PM

मनेंद्रगढ़ । कलेक्टर डी. राहुल वेकंट के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनेन्द्रगढ़ का औचक निरीक्षण किया । जिसमे विद्यालय संचालन की व्यवस्था दुरुस्त पायी गई। जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा बच्चों के पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया।

मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सभी कक्षाओं में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौजूद स्टाफ से बच्चों की उपस्थिति, स्टाफ उपस्थिति पंजी, आदि की जानकारी ली साथ ही फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायो लैब में जाकर प्रैक्टिकल के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उक्त कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा कक्षा 12 वीं में रसायन विज्ञान एवं कक्षा 10 वीं में अंग्रेजी की पढ़ाई कर रहे बच्चों के बीच रसायन विज्ञान विषय का अध्यापन कार्य किया गया। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए निरंतर कड़ी मेहनत कर बोर्ड परीक्षा 2024 की तैयारी के लिए समुचित मार्गदर्शन एवं विद्यालय के शिक्षकों को शिक्षण कार्य रूचि पूर्वक तथा बेहरत ढंग से करने के लिए प्रेरित किये। उन्होंने शिक्षकों को कमजोर बच्चों पर अधिक ध्यान देने पर जोर देते हुए कहा कि जिससे बोर्ड परीक्षा में जिले का परिणाम बेहतर आ सके इसके लिए शिक्षक, अभिभावक तथा स्वयं विद्यार्थियों को मिलकर मेहनत करने की आवश्यकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.