डीईओ ने विद्यालयों का औचक निरीक्षण, छात्र-छात्राओं को दी मूल्यवान परीक्षा की सलाह

Updated on 23-09-2025 12:44 PM

एमसीबी। जिले के जिला शिक्षा अधिकारी आर. पी. मिरे ने शासकीय स्कूल पिपरिया का निरीक्षण किया और विद्यालय में हो रहे निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने त्रैमासिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों के संबंध में छात्र-छात्राओं के साथ विस्तृत चर्चा की और उन्हें परीक्षा की तैयारी में अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

जिला शिक्षा अधिकारी ने राष्ट्रीय प्रवीणता सह छात्रवृत्ति परीक्षा, एकलव्य विद्यालय परीक्षा छात्रवृत्ति, और दसवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के संबंध में छात्रों को जानकारी दी तथा मेरिट में आने वाले छात्रों को पुरस्कृत करने की बात कही। इसके पश्चात उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया, विद्यालय में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया और स्वच्छता संबंधी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी के साथ सत्येंद्र सिंह, प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, और मनीष तिवारी, व्याख्याता उपस्थित रहे। विद्यालय में डॉ. विनोद पांडेय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधान पाठक कदम कुंवर, अबुल कमर, जरीना परवीन, उषा किरण, राजेश चौधरी, कल्पना वर्मा, मेरी क्लारा बेग सहित समस्त स्टाफ ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस निरीक्षण के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी ने छात्रों और शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, स्वच्छता और छात्रवृत्ति परीक्षाओं की तैयारी को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण के बाद पूर्व नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ने की कोशिशों के बीच 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने स्टडी लीव बढ़ाने की मांग करने वाले 15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 3 मार्च 2025 के…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया।…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम…
 02 October 2026
महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
Advt.