बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे डीईओ मंडावी

Updated on 31-01-2026 12:36 PM

सुकमा। आगामी बोर्ड परीक्षाओं में जिले के छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन को सुनिश्चित करने तथा परीक्षा से जुड़े तनाव को कम करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी  जी.आर. मंडावी द्वारा निरंतर प्रभावी पहल की जा रही है। इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को सेजेस कुकानार में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष मोटिवेशनल कक्षा का आयोजन किया तथा जिले के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत स्थिति का जायजा लिया।

कुकानार विद्यालय में विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने बोर्ड परीक्षा में सफलता हेतु समय प्रबंधन, एकाग्रता एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्य एवं शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि विद्यार्थियों को ब्लूप्रिंट के अनुरूप प्रश्नों का नियमित अभ्यास कराया जाए, पाठ्यक्रम की समयबद्ध पुनरावृत्ति सुनिश्चित की जाए तथा कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया जाए।

शैक्षणिक गुणवत्ता और मूलभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जानने हेतु  मंडावी ने सुदूर अंचलों के विद्यालयों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला मुर्रेपाल एवं कोडरीकोसम तथा कन्या आश्रम एवं मा. शाला बिरसठपाल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी विद्यालयों एवं आश्रमों में मध्याह्न भोजन योजना सुचारू रूप से संचालित पाई गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं समयबद्ध वितरण बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षकों की उपस्थिति एवं विद्यालय परिसरों की स्वच्छता का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.