पदीय कर्तव्यों में लापरवाह दो ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ विभागीय जांच संस्थित

Updated on 03-10-2024 01:00 PM

बैकुण्ठपुर ।  जिला प्रशासन कोरिया में योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर एक ओर कड़ी कार्यवाही की जा रही है वहीं पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर भी निरंतर कार्यवाही जारी है। इस कड़ी में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में कार्यरत दो ग्राम पंचायत सचिवों के विरूद्ध विभागीय जांच सस्थित कर दी गई है।


इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर में ग्राम पंचायत कटकोना के ग्राम सचिव  गणेश राजवाड़े पर ग्राम सभा की कार्यवाही में हस्तक्षेप की शिकायत प्राप्त हुई जिस पर उनसे जांच उपरांत जवाब चाहा गया था।


जवाब समाधानकारक न पाए जाने की दशा में उक्त कृत्य पर छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अधिनियम (अनुशासन तथा अपील) 1999 के नियम 7 की उपधारा एक के तहत विभागीय जांच संस्थित कर दी गई है। विभागीय जांच हेतु उप संचालक पंचायत को जांच कर्ता अधिकारी बनाया गया है।

इसी तरह के एक अन्य मामले में ग्राम पंचायत पोड़ी बचरा के ग्राम पंचायत सचिव भानु प्रताप सिंह पर एक पीड़ित द्वारा नियम विरूद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी।


मामले की जांच के उपरांत जवाब समाधानकारक ना पाए जाने पर संबंधित सचिव के विरूद्ध भी छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अधिनियम (अनुशासन तथा अपील) 1999 के नियम 7 की उपधारा एक के तहत विभागीय जांच संस्थित कर दी गई है।


इस जांच कार्य हेतु उप संचालक पंचायत को जांचकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला पंचायत सीईओ द्वारा संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में उक्त मामले पर अपनी रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.