चलित मतदान दलों की हुई रवानगी

Updated on 06-04-2024 05:45 PM

दंतेवाड़ा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु 85 वर्ष से अधिक वृद्धजन एवं दिव्यांगजन मतदाता के लिए चलित मतदान के माध्यम से उनके घर जाकर मतदान करवाने हेतु निर्देशित किया गया है। इस क्रम में आज जिला कार्यालय स्थित निर्वाचन शाखा से सीलिंग की प्रक्रिया सम्पन्न की गयी और चलित मतदान दलों के कर्मचारियों को रवाना किया गया। ज्ञात हो कि जिले में चलित मतदान के माध्यम से आज 10 वृद्धजन एवं दिव्यांग मतदाताओं से मतदान कराया जाएगा। इसके अंतर्गत 8 वृद्धजन तथा 2 दिव्यांग मतदाता है। इसके तहत ग्राम मासोड़ी की वृद्धा महिला मतदाता ‘‘भोगो मुडि़याम‘‘ ने बैलेट पेपर से पहला मतदान किया। इसके साथ ही मतदान दल द्वारा हीरानार, कासौली, कारली, हारम और गीदम में भी दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं के घर जाकर उनसे मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराई गयी। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर कमल किशोर, तहसीलदार श्रीमती आशा मौर्य, नायब तहसीलदार सुश्री पूनम ठाकुर सहित मतदान दल के सदस्य उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.