संत समागम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Updated on 19-05-2025 12:22 PM

दुर्ग।  जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम सेलूद के बावाकुटी में स्थित कबीर आश्रम में आयोजित दो दिवसीय संत समागम में आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  अरुण साव सम्मिलित हुए। कबीर आश्रम के मुखिया व साहित्य वेदांताचार्य महंत सुकृत दास शास्त्री द्वारा आयोजित इस संत समागम में  सांसद  विजय बघेल भी विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत किये।

संत समागम के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने कहा कि आज आश्रम में आकर संत और आप सभी का आशीर्वाद लेने का अवसर मिला है। संत समाज को मार्गदर्शन देते है। संत कबीर ने जीवन जीने का आचरण बताया है। कबीर की वाणी आज भी प्रासंगिक है। आप सभी संत कबीर की वाणी को जन-जन तक पहुंचाकर, लोगों को जागरूक कर रहे हैं। देश की तरक्की के लिये समाज का जागरूक होना जरूरी है। संत कबीर को मानने वाले पूरे देश भर में है। आश्रम में कई प्रकार के अभाव होते हुए भी कबीर के विचार को लोगों तक पहुंचाने में आप लोग लगे हुए है। आज सरकार चाहे देश की हो या प्रदेश की, लोगों के आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने और परिवार को आत्मनिर्भर बनाने का काम रही है। संतों के आशीर्वाद से यह काम भी पूरा होगा। मंत्री श्री साव ने संतों की मांग पर आश्रम के कार्यक्रम स्थल में डोम निर्माण के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा की। साथ ही अन्य मांगों को भी पूरा करने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद  विजय बघेल ने कहा कि विगत 60 वर्ष से इस आश्रम में संत समागम का आयोजन होते आ रहा है। उन्होंने सभी संतों का अभिवादन करते हुए कहा कि आश्रम का मुझे आर्शीवाद मिला है। सांसद श्री बघेल ने कहा कि कबीर के वाणी में ईश्वर का वास था। कबीर की वाणी आज भी जीवंत है। हम सभी को कबीर के बताये मार्ग को जीवन में आत्मसात करना है। सांसद श्री बघेल ने आश्रम में स्नानागार और शौचालय निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा कराने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कबीर के अनुयायी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.