उप मुख्यमंत्री ने सौंपे 12 -12 लाभार्थियों को आवास की चाबियां व स्वीकृति पत्र

Updated on 08-10-2024 11:51 AM

बेमेतरा । उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज बेमेतरा के टाउनहॉल में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत “आवास मेला” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में आवास योजना के तहत लाभार्थियों को उनके आवास प्रदान करना और योजना को व्यापक रूप से प्रचारित करना था।


श्री साव ने कार्यक्रम के दौरान 12 लाभार्थियों को उनके नए आवासों की चाबी और 12 को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है, और सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि बेमेतरा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पिछले महीने, सितंबर 2024 में, करीब 15,000 नए आवास स्वीकृत किए गए हैं।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर ग़रीब को पक्का मकान का सपना पूरा कर रहे है। राज्य सरकार ने आते ही 18लाख ग़रीब  परिवारों को पक्का मकान देने की स्वीकृति दी। जिसमें 8 लाख लोगों कु पहली किश्त भी जारी कर दी हैं। उन्होंने कहा कि ज़िले में32, हज़ार प्रधानमंत्री आवास पूर्ण हो गये है। नये स्वीकृत आवास की भी पहली किस्त जारी कर दी गयी है।


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हर किसी का सपना होता है कि उनका अपना एक घर हो, जिसमें वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुकून भरा जीवन बिता सकें।  किंतु ग़रीब व्यक्ति आर्थिक कठिनाइयों और सीमित आय के कारण यह सपना दूर की बात लगता था। परंतु प्रधानमंत्री आवास योजना  ने उनक इस सपने को हकीकत में बदलने का अवसर प्रदान किया। यह योजना उनके लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हुई, जिससे उनके परिवार की जीवनशैली में अभूतपूर्व बदलाव लाए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण इलाकों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए वरदान साबित हो रही है। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक दीपेश साहू, और साजा विधायक ईश्वर साहू जिला पंचायत बेमेतरा की अध्यक्ष सुनीता हीरालाल साहू ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और लाभार्थियों को बधाई दी। 


खाद्य मंत्री दयालदस बघेल ने  सरकार की इस योजना की सराहना की और इसे गरीब परिवारों के जीवन में सुधार लाने का अहम जरिया बताया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले में आवास योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लाभार्थियों तक सुविधाएं पहुंचाने का सफल प्रयास किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, ज़िला पंचायत  सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी, ओमप्रकाश जोशी,राजेंद्र शर्मा  सहित हितग्राही सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.