कैबिनेट में मंत्रियों के सवालों से घिरे डिप्टी सीएम देवड़ा:खराब आर्थिक स्थिति, जीएसटी कलेक्शन पर विजयवर्गीय, प्रहलाद ने उठाए सवाल

Updated on 26-11-2025 01:25 PM

मोहन सरकार की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को लेकर आज कैबिनेट बैठक में डिप्टी सीएम और वित्त एवं वाणिज्य कर मंत्री जगदीश देवड़ा अपने ही साथी मंत्रियों के निशाने पर आ गए। मुख्यमंत्री की समीक्षा के बाद जीएसटी की कम वसूली को लेकर नाराजगी जताई गई।

मंगलवार को कैबिनेट बैठक में सीनियर मंत्रियों कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल ने वित्तीय वसूली न होने पर सवाल खड़े किए। मामला खिंचता देख मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप कर कहा कि इस पर अलग से चर्चा करेंगे।

इसके बाद डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विभागीय अफसरों की अलग बैठक की और वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कैबिनेट में पहले विजयवर्गीय ने किया विरोध

कैबिनेट बैठक में वित्त विभाग के अनुपूरक बजट और अन्य प्रस्तावों पर चर्चा के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार का विरोध नहीं है, लेकिन GST कलेक्शन लगातार घट रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर में जीएसटी बढ़ रहा है, लेकिन मध्यप्रदेश में गिरावट क्यों? उन्होंने यह भी कहा कि वित्त विभाग को स्पष्ट बताना चाहिए कि कमी का कारण क्या है और इसे सुधारने के लिए क्या योजना है।

वित्त विभाग के अनुपूरक बजट पर डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा कि नया सिस्टम लागू होने से कलेक्शन पर असर पड़ा है और कुछ आंकड़े अभी अपडेट नहीं हुए हैं। इस पर विजयवर्गीय ने कहा कि यह तकनीकी कारण नहीं, प्रशासनिक कमी है। देवड़ा ने जवाब में कहा कि इसे अलग से विचार किया जा सकता है। विजयवर्गीय ने दोहराया कि यह व्यक्तिगत मुद्दा नहीं है, लीकेज बंद होना चाहिए।

पटेल बोले- बजट से पहले चर्चा जरूरी

पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी विजयवर्गीय का समर्थन किया और कहा कि जिलों से रिपोर्ट मिल रही है कि फील्ड में वसूली कमजोर है। बजट से पहले इसकी समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो विभाग राजस्व देते हैं, उनके मंत्रियों से पहले चर्चा होना चाहिए।

इस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मंत्रियों को पहले भी बैठाया जा चुका है, देवड़ा से अलग से बात करें।

वित्तीय आंकड़ों का विवरण

अपर मुख्य सचिव वित्त मनीष रस्तोगी ने कहा कि जीएसटी में पिछले साल से अधिक कलेक्शन हुआ है। पिछली बार 61,000 करोड़ था, इस बार 63,000 करोड़ है। इस साल जीएसटी की दरें कम होने के बावजूद दो हजार करोड़ अधिक टैक्स आया है। ग्रोथ 10% की बजाय 6–6.5% रही। इसके बाद सीएम ने कहा कि कैबिनेट में एजेंडों पर ही चर्चा होनी चाहिए।

कैबिनेट के बाद देवड़ा ने अफसरों को तलब किया

कैबिनेट बैठक के बाद डिप्टी सीएम देवड़ा ने मंत्रालय में अपने कक्ष में वित्त विभाग के एसीएस मनीष रस्तोगी समेत सभी जिम्मेदार अफसरों को तलब किया और वसूली बढ़ाने पर फोकस करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश की आर्थिक स्थिति, बजट से जुड़े मसले, राजस्व वृद्धि और विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई तथा भविष्य की प्राथमिकताओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी लिए गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.