रतनपुर माघी पूर्णिमा मेले के समापन में पहुंचे डिप्टी सीएम साव

Updated on 02-03-2024 06:34 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की प्राचीन राजधानी रतनपुर जहां राजा महाराजाओं के समय से जो स्वर्णिम परंपराएं विकसित हुई थी उसका जीवंत रूप आज भी यहां देखने को मिलता है। उनमें से एक है रतनपुर का ऐतिहासिक माघी पूर्णिमा आदिवासी विकास मेला। सप्ताह भर तक चलने वाले इस मेले की शुरुआत 24 फरवरी से हुई थी और सात दिनों तक इंद्रधनुषी छटा बिखेरती इस मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विशिष्ट अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

रतनपुर मांघी पूर्णिमा प्रशासनिक मेले में पहुंचे अतिथियों का मेला परिसर में भव्य आतिशी स्वागत किया गया। उसके बाद उपमुख्यमंत्री साव द्वारा माँ महामाया व छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तत्पश्यात न.पा अधिकारी, एच डी रात्रे, न.पा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के द्वारा उप मुख्यमंत्री अरुण साव को शाल,श्रीफल,कांसे का लोटा तथा पारंपरिक मेले का उखरा प्रसाद और मेले का प्रतीक  चिन्ह के रूप में लकड़ी का तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। ऐतिहासिक माघी पूर्णिमा आदिवासी विकास मेले से समापन के अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि आज एक आदिवासी समाज की बेटी एक राष्ट्रपति के रुप में देश का नेतृत्व कर रही है, जो कि आदिवासी समाज के उत्थान का संकेत है। इसके अलावा उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं के व जनता को मिल रहे लाभ के बारे में बतलाया। और अंत मे  मेला परिसर में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.