डिप्टी सीएम साव ने कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

Updated on 09-05-2025 03:34 PM
दुर्ग। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय की व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति, योजना क्रियान्वयन की जानकारी, निर्माण कार्य एवं सुशासन तिहार में आवेदनों के निराकरण के संबंध में से जानकारी ली।
साव ने कहा कि, निरीक्षण के दौरान जो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है। नगर पालिका का काम ठीक तरीके से हो, कर्मचारी कार्य दिवस में उपस्थित रहे, बिकना सूचना के कोई अनुपस्थित ना रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।
नगरीय निकाय मंत्री साव ने नगर पालिका परिसर के औचक निरीक्षण के बाद बताया कि, नगर पालिका में अटल परिसर का निर्माण कार्य किया जा था है, जिसका पालिका अध्यक्ष, पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया है। 30 में तक अटल परिसर के निर्माण पूर्ण होगा।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, कुम्हारी नगर पालिका में अमृत मिशन का कार्य चल रहा है। अधिकारी को इस कार्य में गति लाने के निर्देश दिया है, ताकि अमृत मिशन योजना का लाभ कुम्हारी की जनता को मिले। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार नगरीय निकाय को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। नगरीय निकाय के कार्य सुव्यवस्था हो, हमारा शहर स्वच्छ और सुंदर बने, इसके लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है।

निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि, आपके आदेश जारी होने के बाद से अधिकारी सुबह 8 बजे वार्डों के दौरे पर निकल जाते हैं। इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। वार्डों में सफाई व्यवस्था पहले से काफी अच्छी हुई है। आपने सभी नगरीय निकाय के अधिकारियों को सुबह वार्डों का दौरा करने का निर्देश दिया है, जिसका कुम्हारी नगर पालिका के वार्डों में सकारात्मक असर हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.