डिप्टी सीएम साव ने लोरमी विखं में 86 कार्यों का भेजा प्रस्ताव

Updated on 13-03-2024 04:56 PM

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के विभिन्न गांवों में मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्राधिकरण से निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के भेजे प्रस्ताव की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय ने सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री सचिवालय ने सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखकर उप मुख्यमंत्री द्वारा अनुशंसित कार्यों के लिए राशि जारी करने का आग्रह किया है। उप मुख्यमंत्री साव ने लोरमी विकासखंड के विभिन्न गांवों में तीन करोड़ तीन लाख रुपए लागत के 86 कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी विकासखंड में 45 लाख रुपए की लागत के 44 आंगनबाड़ी केंद्रों के मरम्मत एवं उन्नयन कार्य, एक करोड़ 60 लाख रुपए लागत के 23 स्कूलों में अतिरिक्त कमरा निर्माण, शौचालय निर्माण, किचन शेड, मरम्मत कार्य एवं पेयजल व्यवस्था तथा 58 लाख रुपए लागत के नौ सीसी रोड व अहाता निर्माण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने आठ लाख रुपए की लागत से दो उप स्वास्थ्य केंद्रों के मरम्मत, संधारण एवं उन्नयन कार्य, छह लाख रुपए की लागत से दो उप स्वास्थ्य केंद्रों में बाउंड्रीवॉल निर्माण, सात लाख रुपए की लागत से एक उप स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य मार्ग से अस्पताल तक सीसी रोड निर्माण, 16 लाख रुपए लागत के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बाउंड्रीवॉल निर्माण और लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल में जेनरेटर के लिए तीन लाख रुपए का प्रस्ताव भी प्राधिकरण को अनुशंसित किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.