डिप्टी सीएम साव और वित्तमंत्री ओपी ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

Updated on 08-10-2025 01:09 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । नगर पंचायत सरिया में विकास के रंग में रंगा दिखाई दिया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में लगभग 29 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर नगर सहित आसपास के ग्रामों से भारी संख्या में लोग पहुंचे और कार्यक्रम को “विकास का पर्व” बताया। कार्यक्रम के दौरान मंच से उत्साह और जोश देखते ही बनता था। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की पारदर्शी कार्यप्रणाली और जनकल्याणकारी नीतियों पर जोर देते हुए कहा कि “अब विकास कार्य जनता के द्वार तक पहुंच रहे हैं।”

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि “सरिया नगर पंचायत में आज 30 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की शुरुआत हुई है। यह तो बस शुरुआत है, आगे और बड़े प्रोजेक्ट इस क्षेत्र में आएंगे। आज का दिन विकास की ‘बड़ी बोहनी’ है। इन कार्यों के पूरा होने से सरिया नगर और आसपास के क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, भवन निर्माण एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने संबोधन में कहा —   जनता सब जानती है। अब सही बटन दबाइए विकास अच्छा होगा,  जो विकास करे, उसी को चुनिए। अगर कोई कमीशन मांगे, तो जनता उसे जवाब देगा।” उन्होंने आगे कहा कि — “सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर संजय कन्नौजे बहुत ही कर्मठ और संवेदनशील अधिकारी हैं। परसों रात मैंने कार्यक्रम को लेकर उनसे चर्चा की थी और उन्होंने मात्र दो दिन में इस पूरे आयोजन को अत्यंत सुंदर और सुसंगठित रूप से तैयार कर दिया। वास्तव में उन्होंने प्रशंसनीय कार्य किया है। मैं उनके कार्य के लिए दिल से सराहना करता हूं।”  इस अवसर पर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

भूमिपूजन कार्यों के नाम  : 

भूमिपूजन कार्य में बरमकेला ब्लॉक में सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, बस स्टैंड शॉपिंग कांप्लेक्स निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, गार्डन में लाइट स्थापना, लोक निर्माण विभाग अंतर्गत बिलाईगढ़ में मोहतरा से मुड़ीघाटी मार्ग, कोसमकुंडा से जैतपुर मार्ग, सारंगढ़ ब्लॉक में भकुर्रा से पीपरडीह मार्ग , नावापारा से जसपुर, बरमकेला ब्लॉक में संडा से देवगांव मार्ग,  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत चंद्रपुर बरमकेला से छेवारीपाली तक, सरिया कटंगपाली से महाराजपुर, कोतरी बासिनबहरा से परसाडीह, ग्वालीनडीह से छतौना, एसटी 8 से परसाडीह, बनाडील सोनियाडीह, बरमकेला ब्लॉक क्षेत्र में अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि में सीसी रोड, शेड निर्माण, राज्य आपदा मद से शिविर भवन निर्माण शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.