डिप्टी सीएम शर्मा ग्राम रामचुवा में आयोजित मेला में शामिल हुए

Updated on 16-01-2025 01:49 PM
कवर्धा। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान मकर संक्रांति के पावन अवसर पर ग्राम रामचुवा में आयोजित छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति से जुड़े मेला कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ग्राम रामचुवा, मेला स्थल में स्थित देवी देवताओं का दर्शन लाभ लिया और पूजा पाठ कर प्रदेश सहित कवर्धा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उप मुख्यमंत्री शर्मा के कार्यक्रम में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों द्वारा पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, मनहरण कौशिक, ईश्वरी साहू, सुर्दशन साहू, मिलूराम साहू, लोकचंद साहू सहित जनप्रतिनिधि, क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि मेला-मड़ई कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति से जुड़ा हुआ है। गांव की सुख समृद्धि के लिए इसका आयोजन किया जाता है। मेला, मंडई कार्यक्रम पारंपरिक संस्कृति का हिस्सा है। इसे क्षेत्रवासियों द्वारा अभी भी जीवंत रखा गया है। इस पारंपरिक संस्कृति को सहेज के रखते हुए आगे बढ़ाना है। उन्होंने रामचुवा क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र के रूप में और विकसित करने और मेला समिति की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं और मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में अब तक मोदी की गारंटी जिसे पूरा किया है, इस संदर्भ में मेला में आए लोगो को जानकारी दी।
उपमुख्यमंत्री ने 40 लाख रूपए की लागत से दो सामुदायिक भवनों का किया लोकार्पण
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम रामचुवा में आयोजित मेला मंडई कार्यक्रम के दौरान साहू समाज के लिए 30 लाख रूपए की लागत से निर्मित नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम लालपुर में 10 लाख रूपए की लागत से एक सामुदायिक भवन का भी उद्घाटन किया। इन सामुदायिक भवनों के निर्माण से समाज को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और समाजिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा। उपमुख्यमंत्री ने इस पहल को समाज के कल्याण और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और ग्रामीणों को इन भवनों का सदुपयोग करने की अपील की।
गौ अभ्यारण्य और दुध गंगा प्रोजेक्ट के माध्यम से क्षेत्र में होगी आर्थिक समृद्धि

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि जिले में गौ अभ्यारण्य बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि इसके बनने के बाद बालोद जिले में स्थापित दुध गंगा प्रोजेक्ट के तर्ज पर यहां भी एक नया प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा, जिसमें दुध से विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाकर विक्रय किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए क्षेत्र के 20 व्यक्तियों की एक टीम बनाई जाएगी, जो बालोद में स्थित दुध गंगा प्रोजेक्ट का अवलोकन करेंगे। इस अनुभव के आधार पर यहां भी दुध से उत्पाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे स्थानीय ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा, क्योंकि वे अपने पशुओं द्वारा उत्पादित दुध का विक्रय इस प्रोजेक्ट के माध्यम से कर सकेंगे। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह सभी कार्य सहकारिता के माध्यम से किए जाएंगे। इसके साथ ही, उन्होंने पशुओं के नस्ल सुधार पर भी जोर दिया, ताकि दुध की गुणवत्ता में सुधार हो और इससे आमदनी का नया मार्ग खुले। इस प्रोजेक्ट से न केवल स्थानीय समुदाय को आर्थिक लाभ होगा, बल्कि क्षेत्र की समृद्धि में भी वृद्धि होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.