डिप्टी सीएम शर्मा ने सादराम यादव के परिवार को सौंपा 20 लाख का चेक
Updated on
14-03-2024 05:55 PM
कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में मृतक सादराम यादव के परिवार से सौजन्य भेंट मुलाकात की। उन्होंने मृतक सादराम यादव के परिवारजनों को 20 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, जनपद उपाध्यक्ष वीरेन्द्र साहू, कैलाश चंद्रवंशी, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, रवि राजपूत, ईश्वरी साहू, श्रीकांत उपाध्याय, कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव उपस्थित थे।