डिप्टी सीएम शर्मा ने दिव्यांगजनों को सौंपी मोटर चलित स्कूटी

Updated on 14-03-2024 05:54 PM
रायपुर। जब इरादे मजबूत हो तो शारीरिक अक्षमता को भी हार मानना पड़ता है। आज ऐसे लोग भी है जो अपनी दिव्यांगता को कमजोरी न मान, जिंदगी में आगे बढ़ कुछ करने की कोशिश करते है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं भी दिव्यांगजनों की सपनों की उड़ान में मददगार साबित हो रही है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के आठ दिव्यांगजनों को विधायक निधि से पेट्रोल चलित ट्रायसायकल देकर उनकी जिन्दगी में फिर से खुशियां लौटा दी है।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने दिव्यांगजनों से पेट्रोल चलित ट्रायसायकल भेंट करते हुए कहा कि उनकी सहायता करने से मुझे सुखद अनुभूति मिल रही है। पेट्रोल चलित ट्रायसायकल से दिव्यांगजनों की राह अब सामान्य व्यक्ति की तरह आसान हो जाएगी। पेट्रोल चलित ट्रायसायकल पाकर दिव्यांगजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सपनों को नई उड़ान मिली है। उन्हांेने उपमुख्यमंत्री के इस पहल की सराहना करते हुए इस उपहार के लिए विष्णु देव साय का भी आभार जताया है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हितग्राहियों बधाई और शुभकामनाएं देते हुए समझाइश दी कि सभी दिव्यांग भाई सड़क सुरक्षा नियमों का पालना सुनिश्चित करें और स्कूटी चलाते समय आवश्यक रूप से हेलमेट लगाएं। उन्होंने दिव्यांगों का हौसला बढाते हुए कहा कि दिव्यांग अपनी क्षमताओं को पहचानें और उसके अनुरूप एक लक्ष्य बनाकर मेहनत करें। उन्होंने इस मौके पर शासकीय दृष्टि एवं बाधितार्थ विद्यालय सिंघनपुरी के कक्षा पहली में अध्यनरत हंसराज साहू और पोषण साहू को ब्रेल लिपि किट और श्रीमती सुशीला को श्रवणयंत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, जनपद उपाध्यक्ष वीरेन्द्र साहू सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

इन्हें मिली पेट्रोल चलित ट्रायसायकल

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिन 08 हितग्राहियों को पेट्रोल चलित ट्रायसायकल का वितरण किया। उनमें ग्राम पंचायत घोटिया के धरमदास डहरिया, कैलाश नगर के अशोक सिन्हा, कवर्धा के नागेश कुंभकार, ग्राम पंचायत ढ़ोगईटोला के छबिलाल साहू, ग्राम पंचायत खाम्ही के तुलस कुमार, ग्राम पंचायत मैनपुरी के कमलू साहू, ग्राम पंचायत जेवड़न के राकेश कुमार, ग्राम पंचायत केशमर्दा के मुकेश शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.