डिप्टी सीएम शर्मा कवर्धा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में हुए शामिल

Updated on 16-01-2025 01:47 PM
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को कवर्धा प्रवास के दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा के सरदार पटेल मैदान में आयोजित पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ और शिव पुराण में विधिवत पूजा-अर्चना की। साथ ही आयोजन में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना भी शामिल हुए।

यह महायज्ञ 14 जनवरी से प्रारंभ होकर 22 जनवरी तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। उन्होंने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की और वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से भी मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इससे पहले, उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा के वार्ड क्रमांक 27 में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भाग लिया। इस दोनों आयोजन में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की बड़ी उपस्थिति देखी गई। उन्होंने आयोजन समितियों के सदस्यों से भेंट कर उनके प्रयासों की सराहना की और इस धार्मिक आयोजन को क्षेत्र में शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता को बढ़ाने वाला बताया।
शर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का महत्व केवल आध्यात्मिक लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि ये समाज में सद्भावना और एकता का संचार भी करते हैं। जहां संत और साधु का आगमन होता है, वह क्षेत्र भी समृद्धि और शांति का केंद्र बन जाता है। उन्होंने इन आयोजनों को समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का सशक्त माध्यम बताया।
 कवर्धा के पटेल मैदान में आयोजित पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रों के उच्चारण और विधिवत पूजा-अर्चना से वातावरण पवित्र हो रहा है। आयोजकों के अनुसार यह महायज्ञ क्षेत्र में प्राकृतिक संतुलन, आध्यात्मिक उन्नति और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। वहीं, श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में भाग लेने वाले श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उपदेशों का आनंद उठा रहे हैं। इन दोनों आयोजनों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन शामिल हो रहे हैं। आयोजन समितियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या आयोजन की सफलता को दर्शा रही है।

कबीरधाम जिले में  इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों की परंपरा लंबे समय से रही है। उपमुख्यमंत्री शर्मा की उपस्थिति ने इन आयोजनों को और भी विशेष बना दिया। उन्होंने आयोजनों की सफलता की कामना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होते हैं।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला राम कुमार भट्ट, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति राम कुमार भट्ट, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी दिनेश चन्द्रवशी, जनपद उपाध्यक्ष डॉ वीरेन्द्र साहू, नितेश अग्रवाल, पार्षद उमंग पांडेय सहित अन्य प्रतिनिधि इस आयोजनों में शामिल हुए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.