अमेरिका के इस फैसले के बावजूद महंगा हो गया सोना, चांदी में भारी तेजी, जानिए भाव

Updated on 27-07-2023 02:02 PM
नई दिल्ली : अमेरिकी केंद्रीय बैंक यूएस फेड ने बुधवार को प्रमुख ब्याज दरों (US Fed Interest Rate) में इजाफा कर दिया। यूएस फेड ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी का इजाफा किया। यूएस फेड के इस फैसले के बावजूद गुरुवार को सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। वैश्विक बाजारों में सोने के दाम बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे। घरेलू वायदा बाजार में भी सोने के दाम (Gold Price Today) गुरुवार सुबह बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे। वहीं, चांदी की घरेलू वायदा कीमतों (Silver Price Today) में भारी तेजी देखने को मिली है। आइए जानते हैं कि आज घरेलू और वैश्विक बाजार में सोने-चांदी के क्या दाम (Gold Silver Price Today) हैं।

सोने की कीमतों में तेजी

सोने की कीमतों में गुरुवार सुबह तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 4 अगस्त 2023 की डिलीवरी वाला सोना 0.16 फीसदी या 98 रुपये की बढ़त के साथ 59,559 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 5 अक्टूबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना इस समय 0.22 फीसदी या 134 रुपये की बढ़त के साथ 60,044 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी की कीमतों में उछाल

सोने के साथ ही चांदी की वायदा कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार सुबह 5 सितंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी 0.71 फीसदी या 536 रुपये की बढ़त के साथ 75,860 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने की वैश्विक कीमतें

गुरुवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोने वैश्विक वायदा भाव 0.31 फीसदी या 6.20 डॉलर की बढ़त के साथ 2015.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.22 फीसदी या 4.33 डॉलर की बढ़त के साथ 1976.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी के वैश्विक भाव में भी गुरुवार सुबह तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.86 फीसदी या 0.22 डॉलर की बढ़त के साथ 25.19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.39 फीसदी या 0.10 डॉलर की बढ़त के साथ 25.03 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.