मुख्यमंत्री होने के बावजूद उनकी छोटी बहन आज भी चाय बेचती हैं, जानिए सीएम योगी ने क्या कहा

Updated on 01-08-2023 12:48 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड में परिवार आज भी गरीबी में जीवन व्यतीत कर रहा है। उनकी छोटी बहन चाय की दुकान चलाती हैं। योगी से जब इसका जिक्र किया गया और पूछा गया कि मुख्यमंत्री के आसपास ही लोग काफी धन अर्जित कर लेते हैं। ऐसे में इस बात को वह किस तरह से देखते हैं? तो योगी ने कहा कि सबसे बड़ा योगी वह है, जो स्वयं की मेहनत से संतुष्ट है। स्वयं के परिश्रम से संतुष्ट है।

दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि उनकी छाेटी बहन ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने 30 साल आपको राखी नहीं बांधी। 2022 में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि आप घर छोड़कर योगी बनने के लिए निकले हैं तो वो भिक्षा मांगने वाले संतों में आपको ढूंढ रही थीं लेकिन मिले नहीं आप। बहुत मुश्किल हुआ होगा न उन्हें? इस सवाल पर योगी ने कहा कि देखिए ये सबके जीवन में आता है। लेकिन मुझे लगता है कि इन चीजों को हमें केवल अपने स्वयं के स्मरण के लिए रखना चाहिए। कई वर्षों तक ये चीजें चलती रहती हैं, मुझे लगता है ये ही जीवन है।

फिर पूछा गया कि एक इंटरव्यू में बहन ने कहा कि योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद कई लोग उनसे कहते थे कि आपको शर्म नहीं आती। आप मुख्यमंत्री की बहन हैं और आप चाय की दुकान चलाती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं उनको ये एक ही बात कहूंगी कि मैं गरीब हूं, ये मेरा नसीब है। शर्म तब आनी चाहिए, जब आप कोई गंदा काम कर रहे हों। किसी के हक का छीनकर खा रहे हों। मैं तो मेहनत करके अपनी गुजर बसर कर रही हूं।"

मुख्यमंत्री से पूछा गया कि मुख्यमंत्री के आसपास ही लोग काफी धन अर्जित कर लेते हैं। ऐसे में इस बात को वह किस तरह से देखते हैं? योगी ने इस पर कहा, " देखिए व्यक्ति को कभी भी धन और वैभव संतुष्टि नहीं दे सकती है। सबसे बड़ा योगी वह है, जो स्वयं की मेहनत से संतुष्ट है। स्वयं के परिश्रम से संतुष्ट है। दूसरों की मेहनत से कुछ प्राप्त करना और छीन लेना, ये तो डकैती है। इसके अलग-अलग रूप आप समाज में देख सकते हैं। ये ही अंतर है एक योगी और सांसारिक मनुष्य में।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.