सरकार के प्रयासों के बाद भी मध्य प्रदेश में शासकीय नौकरी में युवाओं की भागीदारी कम

Updated on 28-11-2025 01:56 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए निरंतर प्रयासरत है, बावजूद इसके शासकीय नौकरी में युवाओं की भागीदारी कम ही हैं। मध्य प्रदेश में 18 से 30 आयु वर्ग के 68 हजार युवा ही सरकारी नौकरी में नियमित हैं। इसके मुकाबले सर्वाधिक 93,116 शासकीय सेवक 45 से 50 आयु के हैं।हालांकि सरकार का दावा है कि इस वर्ष 76 हजार युवाओं को नौकरी दी गई है, इनमें निजी व शासकीय दोनों सेक्टरों शामिल हैं। इधर, मध्य प्रदेश में अब भी 25,76,806 बेरोजगार युवा है, इन बेरोजगारों को सरकार ने आकांक्षी युवा नाम दिया है। इस वर्ष 6,91,887 नए बेरोजगारों ने रोजगार पाने के लिए अपनी पंजीयन कराया है।

निजी क्षेत्र में 23 माह में छह लाख युवाओं को रोजगार मिलने का दावा

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार निजी क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में सरकार ने देश ही नहीं, विदेश जाकर भी निवेश लाने का प्रयास किया है। इसमें कुछ हद तक सरकार सफल भी रही है। वर्ष 2025 को उद्योग वर्ष घोषित किया गया है। राज्य सरकार का दावा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 23 माह के कार्यकाल में आठ लाख करोड़ रुपये के नए उद्योग लगे हैं और इनमें छह लाख युवाओं को काम मिला है।

सात साल में 62.75 लाख बेरोजगारों ने कराया पंजीयन, इस वर्ष संख्या घटी

मप्र में वर्ष 2018 से जून 2023 के बीच 62 लाख 75 हजार बेरोजगार युवाओं ने रोजगार कार्यालयों में पंजीयन कराया। अब यह संख्या घटी है। वर्ष 2018 में 26.82 लाख बेरोजगार पंजीकृत थे, जो 2023 में बढ़कर 33.13 लाख हो गए थे। वहीं वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर 25 लाख 76 हजार 806 रह गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.