बाजार में गिरावट के बावजूद Paytm का शेयर लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट में, क्यों रॉकेट बना है स्टॉक?

Updated on 30-05-2024 01:16 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी डिजिटल कंपनी पेटीएम (Paytm) की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) का शेयर आज लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट छू गया। मंगलवार को खबर आई थी कि भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस गौतम अडानी (Gautam Adani) पेटीएम में हिस्सेदारी खरीद सकते हैं। लेकिन पेटीएम और अडानी ग्रुप ने इस खबर को अफवाह बताते हुए इसका खंडन किया है। इसके बावजूद पेटीएम के शेयरों में जबरदस्त तेजी दिख रही है। दो दिन में यह 10 फीसदी चढ़ चुका है। बुधवार को यह 359.55 रुपये पर बंद हुआ था और आज बाजार खुलते ही इसने पांच फीसदी का अपर सर्किट छू लिया। बीएसई पर यह 377.50 रुपये पर पहुंच गया। इस बीच सेंसेक्स करीब 200 अंक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है।

पेटीएम का शेयर नौ मई को 310.00 रुपये तक गिर गया था जो इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर है। लेकिन अडानी की नाम जुड़ते ही यह रॉकेट बन गया है। बाजार में गिरावट के बावजूद पेटीएम के शेयरों में काफी तेजी दिख रही है। दो दिन की तेजी के साथ ही इसका मार्केट कैप भी 24,001.17 करोड़ रुपये पहुंच गया है। पेटीएम की स्थापना विजय शेखर शर्मा ने 2007 में की थी। इसकी शुरुआत रिचार्ज प्लेटफॉर्म के रूप में हुई थी। पेटीएम का आईपीओ 2021 में आया था और इसके लिए इश्यू प्राइस 2,150 रुपये था। लेकिन यह शेयर कभी भी इसके आसपास नहीं पहुंच पाया। इसका 52 हफ्ते का टॉप 998.30 रुपये है।

पेटीएम में शर्मा की हिस्सेदारी

शर्मा की 97 वन कम्युनिकेशंस में 9.10 फीसदी हिस्सेदारी है। साथ ही विदेशी एंटिटी Resilient Asset Management के जरिए भी उनकी कंपनी में 10 फीसदी हिस्सेदारी है। आरबीआई ने हाल में पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) की एक्टिविटीज पर रोक लगा दी थी। इस कारण कंपनी के शेयरों में काफी गिरावट आई थी। मार्च तिमाही में पेटीएम का घाटा 550 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल समान तिमाही में उसे 169 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.