शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद आज ये 3 स्टॉक कर रहे मालामाल

Updated on 15-09-2022 06:23 PM

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट नजर आ रही है। जहां दिग्गज कंपनियों के स्टॉक अपने निवेशकों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं द ग्रोब टी कंपनी, मुथुट कैपिटल और कीनोट फाइनेंशियल जैसे स्टॉक आज अपने निवेशकों को मालामाल कर रहे हैं। इन तीनों स्टॉक में 20 फीसद का अपर सर्किट लगा है। 

The Grob Tea Company के शेयर आज 850 रुपये पर खुलकर 1055.55 रुपये पर पहुंच गए है। अभी इस स्टॉक में 20 फीसद का अपर सर्किट लगा है। पिछले एक महीने में इस शेयर ने 7.82 फीसद ही चढ़ा है। तीन महीने से इसकी चाल सुस्त थी, लेकिन आज इसमें 20 फीसद का उछाल आया है।

इसी तरह Muthoot Capital Services में भी आज करीब 20 का उछाल आया है। एनएसई पर 19.98 फीसद की बढ़त के साथ इस शेयर में अपर सर्किट लगा है। पिछले एक हफ्ते में ही यह स्टॉक 28 फीसद से अधिक रिटर्न दे चुका है। हालांकि पिछले एक साल में इसने 35 फीसद से अधिक निगेटिव रिटर्न दिया है। इसका 52 हफ्ते का हाई 421.45 रुपये और लो 143.80 रुपये है। 20 फीसद तक उछलने वाले शेयरों में एक नाम Keynote Financial Services का भी है। आज इसकी चाल थोड़ी सी जिगजैग होने के बावजूद इसमें खरीदारी हो रही है। पिछले एक साल में इसने 67 फीसद से अधिक का रिटर्न दिया है। वहीं 3 महीने में करीब 20 फीसद और आज यानी कारोबार शुरू होने के कुछ घंटों के अंदर ही इसने 19.97 फीसद का रिटर्न देकर अपने निवेशकों को मुस्कुराने का मौका दे दिया है। इसका 52 हफ्ते का हाई 160.65 और लो 72 रुपये है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.