डिटेल एक्सीडेंट रिपोर्ट 90 दिन में भेजना होगा जरूरी : एडीजी जनार्दन

Updated on 03-09-2022 05:05 PM

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान जी. जनार्दन ने सड़क दुर्घटनाओं की डिटेल एक्सीडेंट रिपोर्ट (डीएआर) 90 दिवस की अवधि में ट्रिब्यूनल और इंश्योरेंस कम्पनी को भेजने के निर्देश दिये हैं। जनार्दन गुरूवार को सड़क दुर्घटनाओं में इंश्योरेंस क्लेम प्रकरणों को बनाने और समयावधि में प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिये हुए सेमीनार को संबोधित कर रहे थे।

एडीजी जनार्दन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किये गये हैं कि दुर्घटना में पीड़ित एवं घायलों की जानकारी त्वरित रूप से निर्धारित प्रारूप में तैयार कर जिला मोटर एक्सीडेंट ट्रिब्यूनल और संबंधित इंश्योरेंस कम्पनी को ई-मेल से भेजें। यह कार्य 48 घंटे में सुनिश्चित किया जायेगा। जनार्दन ने बताया कि 50 दिन की समयावधि में इंटरिंग रिपोर्ट और 90 दिवस की समयावधि में तथ्यों का उल्लेख करते हुए प्रकरण की सम्पूर्ण विवेचना का डिटेल एक्सीडेंट रिपोर्ट ट्रिब्यूनल और इंश्योरेंस कम्पनी को भेजना होगी।

सेमीनार में व्यापक रूप से क्लेम के प्रस्तुत करने और उसके निराकरण संबंधी परेशानियों पर विस्तार से चर्चा हुई। इंश्योरेंस कम्पनी के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि दुर्घटना वाहन चालकों द्वारा सही तरीके से जानकारी नहीं भरने, विलम्ब से एफआईआर दर्ज करने, एफआईआर दर्ज करने में उत्पन्न होने वाली समस्याएँ, छलपूर्वक होने वाले इंश्योरेंस क्लेम के संबंध में अवगत कराया गया। एडीजी जनार्दन ने पुलिस अधीक्षकों को इंश्योरेंस के फर्जी क्लेम बनाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार जाँच कर कार्यवाही के निर्देश दिये।

सेमीनार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पीटीआरआई श्रीमती मंजूलता खत्री और मनोज कुमार राय ने भी संबोधित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
Advt.