देवांग घीवाला को नया CFO और मिलिंद नागनूर को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया

Updated on 20-02-2024 02:11 PM

कोटक महिंद्रा बैंक ने सोमवार (19 फरवरी) को अपने टॉप मैनेजमेंट में बदलाव की अनाउंसमेंट की है। बैंक ने देवांग घीवाला को नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर यानी CFO नियुक्त किया है। वे इस पद की जिम्मेदारी 1 अप्रैल 2024 से संभालेंगे।

देवांग घीवाला को जैमिन भट्ट की जगह CFO बनाया गया है। जैमिन भट्‌ट CFO के अलावा ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं। वे 31 मार्च 2024 को रिटायर हो जाएंगे।

चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बने मिलिंद नागनूर ​​​​​​​
देवांग घीवाला के अलावा मिलिंद नागनूर को बैंक का चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया गया है। वे भी इस पद की जिम्मेदारी 1 अप्रैल 2024 से संभालेंगे। मिलिंद नागनूर वर्तमान में बैंक के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर हैं।

कोटक महिंद्रा बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, 'नागनूर बैंक के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर बने रहेंगे और बैंक के ऑपरेशंस के साथ-साथ ग्रुप टेक्नोलॉजी आर्किटेक्चर एंड साइबर सिक्योरिटी का काम भी संभालेंगे।'

मणियन को जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया
​​​​​​​बैंक ने केवीएस मणियन को एक बार फिर जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है। वे 1 मार्च 2024 से इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। मणियन वर्तमान में बैंक के होल-टाइम डायरेक्टर हैं।

शांति एकंबरम को डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर ​​​​​​​बनाया
मणियन के अलावा बैंक ने शांति एकंबरम को भी फिर से डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है। वे भी 1 मार्च से ही इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। शांति एकंबरम वर्तमान में बैंक के होल-टाइम डायरेक्टर हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.