तबाह तुर्की को फिर खड़ा होने में लगेंगे कई साल, अब तक 28,000 मौतें, जनता के गुस्से से एर्दोगन घबराए
Updated on
12-02-2023 09:26 PM
अंकारा: तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप से हुई मौतों की संख्या चौंका देने वाली है। भूकंप के बाद आए ड्रोन फुटेज और सैटेलाइट तस्वीरों में विनाश की असली कहानी कह रही हैं। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ द रेड क्रॉस (IFRC) में आपदा, जलवायु और संकट की निदेश कैरोलिन होल्ट का कहना है कि प्रभावित इलाका लगभग फ्रांस के आकार का है। तुर्की और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 28 हजार पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि अगर अभी भी कोई बचा हो उसे निकाला जा सके। अकेले तुर्की में भूकंप से 24,617 लोगों की मौत हो चुकी है।
तुर्की के सामने सर्च ऑपरेशन खत्म होने के बाद एक बार फिर से लोगों का जीवन सुधारना सबसे बड़ी चुनौती है। तुर्की को लंबे समय तर पुनर्निर्माण पर ध्यान देना होगा। हालांकि तुर्की पहले भी इस तरह की आपदा झेल चुका है और खुद को बनाया है। लेकिन सवाल है कि आखिर उसने इतिहास से क्या कुछ सीखा है और क्या सीख अमल में लाई जाएगी। तुर्की में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मौतों का आंकड़ा जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे ही लोगों का गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। लोगों का मानना है कि सरकार इस विनाशकारी घटना की तैयारी करने में असफल रही।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…