विकसित कृषि संकल्प अभियान : कलकसा, भैंसरा एवं मोखला में चौपाल का आयोजन

Updated on 28-05-2025 01:19 PM

राजनांदगांव। विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 अंतर्गत आज डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम कलकसा, भैंसरा एवं मोखला में चौपाल का आयोजन किया गया तथा किसानों को रासायनिक खाद के उपयोग के बारे में तथा डीएपी के विकल्प के तौर पर अन्य रासायनिक खाद के उपयोग के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने कृषि विभाग, उद्यानिकी, कृषि विज्ञान केन्द्र, पशुधन विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग को आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करने के निर्देश दिए हंै। चौपाल में किसानों को खेती-किसानी के नवीनतम तकनीक के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान उन्नत तकनीक के संबंध में जानकारी देने के साथ ही कीटनाशक एवं खरपतवार का कम उपयोग किस तरह करना चाहिए, इस संबंध में जानकारी दी जा रही है। किसानों को इकोनॉमिक थे्रसहोल्ड लेवल के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कीटो की संख्या को देखते हुए कीटनाशक का समुचित मात्रा में उपयोग करते हुए कीटों का प्रबंधन करना चाहिए। किसानों को कम लागत में अच्छी खेती करने के लिए विभिन्न उपाय एवं सुझाव दिए गए। फसल चक्र परिवर्तन अंतर्गत किसानों को धान के बदले कम पानी की कम खपत वाली फसल तथा लघु धान्य फसल कोदो, कुटकी, रागी, दलहन, तिलहन, मक्का सहित अन्य फसलों को लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। किसानों को रोपा लगाने के लिए धान पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन के संबंध में जानकारी दी गई और बताया गया कि इस मशीन के माध्यम से निर्धारित दूरी पर रोपा लगाना आसान हो गया है। कृषि यंत्रों के माध्यम से खेती-किसानी का कार्य सरल हो गया है। आधुनिक कृषि यंत्र ट्रेक्टर, थ्रेसर, हार्वेस्टर, स्प्रेयर, राइस ट्रायर, स्ट्रा बेलर, लेजर लैड लेवलर, ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव जैसे कृषि यंत्र के संबंध में बताया गया।

किसानों को मृदा स्वास्थ कार्ड के संबंध में जानकारी दी गई तथा मृदा में पोषक तत्वों की कमी के अनुसार मृदा के स्वास्थ्य सुधार के लिए सुझाव दिए गए। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड जरूर बनवाना चाहिए तथा मिट्टी के परीक्षण के आधार पर ही पोषक तत्वों का संतुलित उपयोग करना चाहिए। शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आत्मा योजना सहित अन्य योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर किसानों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। चौपाल में किसानों को जैविक खेती के महत्व से अवगत कराया गया। उप संचालक कृषि  नागेश्वर लाल पाण्डेय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कृषि मित्र एवं कृषि विभाग में तैनात समस्त अधिकारी-कर्मचारी किसानों के हित से जुड़ी शासन की योजनाओं एवं अन्य आवश्यक परामर्श दे रहे हैं। सहायक संचालक कृषि  टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि अधिकांश क्षेत्र में निरंतर एक ही फसल की खेती करने के कारण सूक्ष्म पोषक तत्व कैल्शियम, मैगनीज, सल्फर, जिंक, कॉपर, मैग्निशियम, बोरान एवं मोलीब्डेनम आदि की खेती में कमी होती है। मिट्टी परीक्षण के उपरांत इन सूक्ष्म पोषक तत्वों की पूर्ति हेतु वैज्ञानिक अनुशंसा के आधार पर सूक्ष्म पोषक तत्वों का उपयोग करना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.