सरलता और समता से ही विकास संभव : मनीष सागर

Updated on 13-07-2025 12:35 PM

रायपुर । युवा मनीषी मनीष सागरजी महाराज ने शनिवार को  टैगोर नगर स्थित पटवा भवन में धर्मसभा को संबोधित करते हुए जीवन में सरलता और समता के गुण को अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आप जीवन में सरलता और समता को आधार बनाकर विकास कर पाएंगे। सरलता छूटने लगे तो बच्चे बन जाएं और समता छूटने लगे तो महावीर बन जाएं। छोटे से बड़े तक आपके समझ में यह बातें आ गई तो वह आपके अंदर  आध्यात्म उत्पन्न होगा। चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला में उपाध्याय भगवंत ने कहा कि मनुष्य भव पाना बहुत कठिन है और इस भव को पाकर भी गंभीरता नहीं होती। सभी को इस भव में अपने जन्म की वैल्यू समझना चाहिए।

विकास के लिए जीवन में क्वालिटी डेवलप करना चाहिए। हमारा व्यवहार, विचार और दशा कैसी हो जिससे हम पात्रता प्राप्त कर सकते हैं। मुनिश्री ने पहली क्वालिटी बताई कि जीवन में सरलता अपनाएं। जीवन में सरल बनिए, सरल बनने के बहुत फायदे है। जैसे बचपन जीवन का सबसे अच्छा रूप है, क्योंकि वह सरल है। इसमें ना राग है और ना द्वेष होता है। सरल व्यक्ति अध्यात्म के लायक होता है। वह साधक बने ना बने, ज्ञानी बन सकता है और जो ज्ञानी होता है वह पूज्यनीय होता है। मुनिश्री ने दूसरी क्वालिटी बताई समता।

जीवन में उतार-चढ़ाव बहुत आएंगे, आप सोचते हैं दिन में यह करना है लेकिन जो सोचते हैं वह नहीं हो पता। कभी सकारात्मक तो कभी नकारात्मक होता है लेकिन आपको समता रखना है। समता नहीं होगी तो मन चंचल होगा और अध्यात्म को पाने की पात्रता नहीं होगी। जब तक भीतर से संसार नहीं उतरेगा तब तक आध्यात्म की प्राप्ति नहीं हो सकेगी। परिस्थिति में जो भी उतार-चढ़ाव हो बस विचलित नहीं होना चाहिए, यही समाता है। समता अर्थात शांत रहना जो शांत रहता है वह समता में रहता है। शांत रहने का अभ्यास करो, विचलित नहीं हो।

लक्ष्य और लक्ष्य तक पहुंचने का मार्ग ज्ञात होना चाहिए : महेंद्र सागरजी महाराज

अध्यात्म योगी उपाध्याय भगवंत महेंद्र सागर जी महाराज ने कहा कि लक्ष्य और लक्ष्य तक पहुंचने का मार्ग ज्ञात होना चाहिए। लक्ष्य तक पहुंचने में बाधक कार्य को हटाना है और साधक कार्य को अपनाना है। तब आप अपने लक्ष्य तक पहुंच पाएंगे। जैसे ड्राइवर को ध्यान होता है कि कोई मंजिल तक पहुंचना है तो उसे किस मार्ग से चलना है। मार्ग की आने वाली कठिनाई को हटाते हुए वह आगे बढ़ता है। ऐसे ही हमारा अंतिम लक्ष्य मोक्ष की प्राप्ति है,उसके बाधक कार्य को समझे। इसके लिए प्रतिक्रमण,ध्यान और कार्यशैली साधक है। स्वाध्याय से हम विभिन्न प्रकार के ध्यान कर सकते हैं। कोई आपको कहानी बताई जाती है तो वह मार्ग है, उसके सार को समझ लिए तो आपको सिद्धांत समझ आएगा। कसाय जीवन को बिगाड़ता है, हमें क्रोध का त्याग करना चाहिए।

आत्मशोधन तप आज से

श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ व चातुर्मास समिति, विवेकानंद नगर के अध्यक्ष श्याम सुंदर बैदमुथा ने बताया कि 13 जुलाई रविवार को उपवास के साथ आत्मशोधन तप शुरू हो रहा है। सोमवार को बियासना होगा। यह सिलसिला एक माह चलेगा । रविवार को विशेष प्रवचन होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.