लाभार्थी सम्मेलन में केंद्र सरकार के विकास कार्यों पर चर्चा

Updated on 08-04-2024 06:51 PM

महासमुंद। ग्राम साराडीह में महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल व युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें जिसमें मोदी सरकार द्वारा आम जनमानस के जीवन में आए परिवर्तन व जिले सहित प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में बताैर मुख्य अतिथि जिला मंत्री निरंजना शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुधा साहू, कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच साजन यादव ने की। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित रहीं।

जिला मंत्री निरंजना शर्मा ने कहा कि देश की महिलाओं ने एक बार फिर केंद्र में भाजपा सरकार का गठन करने का संकल्प लिया है। जिलाध्यक्ष श्रीमती सुधा साहू ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। मोदी सरकार में गरीबों के हितार्थ कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का शुभारंभ हुआ है। लाभार्थियों की उपस्थिति को देखकर उन्होंने कहा कि भीड़ इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार जो वादा करती है, उसे पूरा भी करती है।  कार्यक्रम का संचालन पूर्व जनपद सदस्य डाॅ. वाणी तिवारी ने किया। इस अवसर पर हुलसी चंद्राकर, काैशल्या बंसल, सुरेखा कंवर, शुभ्रा शर्मा, लक्ष्मी साहू, हेमलता यादव, नंदू जलक्षत्री, अमन वर्मा, आकाश पांडेय, सुनीता देवांगन, चुनेश्वरी साहू, उषा पाल, भगवती करकसे, हेमकान्ति देवांगन, सारिका यादव, निर्मला कुमार, दुलारी पटेल, पुष्पा साहू सहित लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.