आचार्य वीररत्न विजय महाराज का देवलोकगमन, अंतिम संस्कार के लिए आज इंदौर में लगेगी बोली

Updated on 15-07-2023 12:31 PM
इंदौर। श्वेतांबर जैन संत आचार्य वीररत्न विजय महाराज का शुक्रवार दोपहर 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सुबह सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चातुर्मास के लिए उनका मंगल प्रवेश छह दिन पहले ही इंदौर के तिलक नगर में हुआ था। उनके देवलोकगमन की खबर से समाजजन में शोक व्याप्त है। शनिवार सुबह उनके अंतिम संस्कार की विभिन्न बोलियां तिलक नगर में लगेगी। इसके बाद उन्हें श्रीशिवपुर (मातमोर) महातीर्थ चापड़ा ले जाया जाएगा। महातीर्थ पर उनका अंतिम संस्कार होगा।

समाजजन उनके अंतिम दर्शन तिलकेश्वर पार्श्वनाथ जिनालय तिलक नगर में कर सकेंगे। तिलकेश्वर पार्श्वनाथ धार्मिक-पारमार्थिक न्यास के अध्यक्ष कैलाश सालेचा ने बताया कि आचार्यश्री चातुर्मास के लिए 23 साधु-साध्वी के संघ के साथ आए थे।

उनकी प्रेरणा से तीर्थ ने लिया आकार
आचार्य वीररत्न विजय महाराज की प्रेरणा से इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन किलोमीटर भीतर चापड़ा में जैन तीर्थ शिवपुर मातमोर ने आकार लिया। उनका अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा। आज यह स्थान श्वेतांबर जैन समाज के अनुयायियों के बीच आस्था का केंद्र है। तीर्थ पर स्वयंभू मणीभद्र मंदिर रथाकार स्वरूप में है। कहा जाता है कि यह देश का सबसे बड़ा रथाकार मंदिर है। भोजनशाला और रात्रि विश्राम के लिए धर्मशाला भी है। यहां वसंत पंचमी पर मेला भी लगता है। वर्तमान में भगवान पार्श्वनाथ के पांच मंदिर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.