सिद्धार्थ शुक्ला की पुण्यतिथि पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने किया याद

Updated on 02-09-2022 06:31 PM

सिद्धार्थ शुक्ला को इस दुनिया से गए एक साल पूरा हो चुका है। उनके चाहनेवालों को आज भी यकीन नहीं होता कि वह इस दुनिया में नहीं हैं। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के फैन्स अक्सर उन्हें याद करते रहते हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस 13 के घर में 2019 में सिद्धार्थ के साथ वक्त गुजार चुकी हैं। शो में दोनों के बीच उतार-चढ़ाव देखे गए थे। सिद्धार्थ उनके करीबियों में से एक थे। सिद्धार्थ की डेथ ऐनीवर्सरी पर देवोलीना ने उनको याद किया है।

सिद्धार्थ शुक्ला हमारे बीच नहीं हैं। बीते साल आज (2 सितंबर) ही के दिन जब यह दुखद खबर आई तो किसी को यकीन नहीं हुआ था। उनकी दोस्त देवोलीना ने हमारे सहयोगी हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया, ऐसा लगता है कल की ही बात है। जब भी यह बात मेंरे दिमाग में आती है कि वह हमारे बीच नहीं हैं तो मुझे बहुत दुख होता है।

देवोलीना ने सिद्धार्थ को याद करते हुए कहा, वह जेंटलमैन थे। शो में हमारे झगड़े हुए लेकिन दोस्ती रही। शो के बाहर हम बहुत अच्छे दोस्त थे। मैं कभी-कभी सोचकर हंसती हूं कि कैसे वह मेरी टांग खींचते थे, मेरे साथ फ्लर्ट करते थे, घर में मेरे लिए गाना गाते थे। जब मैं शो में घायल हुई तो उन्होंने मेरी देखभाल की थी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
Advt.