ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे डेवोन कॉन्वे:लैथम के साथ अब विल यंग ओपनिंग करेंगे

Updated on 28-02-2024 01:00 PM

न्यूजीलैंड के ओपनिंग बैटर डेवोन कॉन्वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। टीम में उनकी जगह हेनरी निकोल्स को शामिल किया गया। लेकिन गुरुवार को वेलिंगटन में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में विल यंग को मौका मिलेगा। वह टॉम लैथम के साथ कॉन्वे की जगह ओपनिंग करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला कल से शुरू होगा। दोनों टीमों के इससे पहले 3 टी-20 की सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीती थी।

कॉन्वे दूसरे टी-20 मैच में हो गए थे चोटिल
कॉन्वे ऑकलैंड में खेले गए दूसरे टी-20 मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें अंगूठे में चोट लग गई थी। इसके बाद उन्होंने विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी नहीं की थी। वह सीरीज के तीसरे मैच से भी बाहर हो गए थे। शुरुआती स्कैन में उनके अंगूठे में फ्रैक्चर का पता चला है। वह डॉक्टरों की सलाह लेंगे। उसके बाद ही उनके दूसरे टेस्ट में खेलने को लेकर क्लियर हो पाएगा। दूसरा टेस्ट मैच 8 मार्च से क्राइस्टचर्च में शुरू होना है।

हेनरी निकोल्स को कॉन्वे की जगह बुलाया गया है
कॉन्वे की जगह पर टीम मैनेजमेंट ने रिप्लेसमेंट के तौर पर हेनरी निकोल्स को टीम में शामिल किया है। हालांकि, उम्मीद है कि विल यंग कॉन्वे की जगह पर टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे।

सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी बाहर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड टीम के 2 खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। पहले काइल जैमिसन स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण टीम से बाहर हो गए थे। फिर बुधवार को कॉन्वे भी बाहर हो गए हैं। उनके दूसरे टेस्ट में भी खेलने को लेकर सस्पेंस है।

हेड कोच गैरी स्टीड बोले, टीम को लगा है झटका
न्यूजीलैंड की टीम के हेड कोच गैरी स्टीड ने कहा, डेवन कॉन्वे के लिए एक महत्वपूर्ण मैच से ठीक पहले बाहर होना निराशाजनक है। वह हमारे लिए शीर्ष क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और मुझे पता है कि वह वास्तव में इस सीरीज का इंतजार कर रहे थे। कॉन्वे के स्थान पर युवा बल्लेबाज विल यंग के टॉम लैथम के साथ ओपनिंग करने की उम्मीद है, जो पिछले सालों से लगातार रन बना रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.