भिलाई से अकीदतमंदों ने ताजबाग भेजी उर्स पाक की चादर

Updated on 18-07-2025 12:15 PM

भिलाई । हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया रहमतुल्लाह अलैह नागपुर का 103 वां उर्स पाक 18 जुलाई से मनाया जाएगा और शाही संदल 22 जुलाई को निकलेगा। वहीं 25 जुलाई बड़ा कुल शरीफ होगा जिसकी तैयारियां ताज बाग नागपुर में पूरी कर ली गई है। 

इसी सिलसिले में साक्षरता चौक कैम्प-1 के सामने स्थित ताज दरबार नानी अम्मा भिलाई में हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया सेवा समिति भिलाई की ओर से अकीदतमंदों की मुरादों के साथ चादर पेश की जा रही है। जिसके लिए गुरुवार 17 जुलाई को भिलाई के ताज दरबार में अकीदतमंद इकट्ठा हुए और बाबा ताज की परचम कुशाई की गई।

 इस दौरान भिलाई वासियों की खुशहाली के लिए सभी की मुरादों को साथ लेकर हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया रहमतुल्लाह अलैह के नागपुर स्थित आस्ताने पर पेश की जाने वाली चादर को खूब सजाया गया और ताज बाग नागपुर जाने की तैयारियां पूरी की गई। इस मौके पर बाबा ताज के भिलाई आस्ताने पर चादर पोशी भी की गई और बाबा को लोबान पेश की गई। इसके बाद फातिहा दिलाई गई और शरीक हुए लोगों के लिए खुशहाली की दुआएं की गई।

आखिर में बाबा को सलाम पेश किया गया।


भिलाई से ताजबाग नागपुर भेजी जा रही मुरादों की चादर के बारे में हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया सेवा समिति भिलाई की अध्यक्षा ताज अंजुम ताजी व ताज दरबार नानी अम्मा की अध्यक्षा हज्जन बदरुननिसां ताजी और गद्दी नशीन मोहम्मद सादिक ताजी ने बताया। वहीं बाबा ताज के मुरीदों ने हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया सेवा समिति का आभार जताया कि जो जायरीन ताज बाग नागपुर नहीं जा पाते हैं उन सभी की मुरादें इस चादर के जरिये से बाबा ताज तक पहुंच पाएगी। इस मौके पर बाबा ताज नानी अम्मा को चाहने वाले लोग बड़ी तादाद में मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.