उज्जैन यात्रा के लिए रवाना हुए श्रद्धालु

Updated on 11-04-2025 02:08 PM

एमसीबी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2025-26 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा सरगुजा संभाग की प्रथम तीर्थ यात्रा का शुभारंभ आज 10 अप्रैल से 13 अप्रैल 2025 तक किया गया है।

इस यात्रा में जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कुल 90 तीर्थयात्री उज्जैन, ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर के दर्शन हेतु विशेष बस से रवाना हुए। प्रातः 10 बजे स्थानीय आत्मानंद विद्यालय मनेंद्रगढ़ के समीप स्थित जिला समाज कल्याण विभाग कार्यालय से यात्रियों को नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रतिमा यादव एवं नवनिर्वाचित पार्षदों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस योजना के तहत जिले के सभी जनपद पंचायत, नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिका क्षेत्रों से 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध महिला-पुरुष, परित्यक्ता एवं विधवा महिलाएं, जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तीर्थ यात्रा के लिए चयनित किया गया है।

शासन का उद्देश्य उन लोगों को तीर्थ यात्रा का अवसर प्रदान करना है जो आर्थिक तंगी के कारण स्वयं यात्रा करने में असमर्थ हैं। यात्रा की शुभ शुरुआत के अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक आर.के. सिन्हा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं को भावभीनी विदाई दी गई और उनके सुखद, सुरक्षित व आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा की कामना की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.