रविवार को 'देवरा' की कमाई में 104% का उछाल, 400 करोड़ की दहलीज पर पहुंचे जूनियर NTR

Updated on 07-10-2024 12:30 PM
जूनियर एनटीआर की 'देवरा: पार्ट 1' को दूसरे वीकेंड में जबरदस्‍त फायदा मिला है। बीते शुक्रवार को जहां इस फिल्‍म ने देशभर में 6 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था, वहीं रविवार को इसकी कमाई में 104% का उछाल आया है। इतना ही नहीं, शनिवार के मुकाबले भी रविवार को इस एक्‍शन-ड्रामा की कमाई में 32.43% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कोरटाला श‍िवा के डायरेक्‍शन में बनी 'देवरा' का बजट 300 करोड़ रुपये है। फिल्‍म जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, अपने तीसरे वीकेंड तक यह घरेलू बॉक्‍स ऑफिस पर अपना बजट निकाल लेगी। हालांकि, इसके लिए वीकडेज में इसे अपनी पकड़ मजबूत रखनी होगी। अच्‍छी बात यह है कि बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में कोई बड़ी फिल्‍म रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में 'देवरा' के पास खुलकर कमाई करने का मौका भी है।

'देवरा' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 10


sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'देवरा' ने रिलीज के 10वें दिन रविवार को घरेलू बॉक्‍स ऑफिस पर कुल 12.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसमें से 8 करोड़ रुपये तेलुगू वर्जन से, 3.75 करोड़ रुपये हिंदी वर्जन से, 35 लाख रुपये तमिल से, 12 लाख कन्‍नड़ से और 3 लाख रुपये की कमाई मलयालम वर्जन से हुई है। 10 दिनों में 'देवरा' का टोटल नेट कलेक्‍शन 243.10 करोड़ रुपये है।

'देवरा' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन डे 10


देश में जहां 'देवरा' 250 करोड़ क्‍लब की दहलीज पर खड़ी है, वहीं वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन में यह 400 करोड़ क्‍लब के नजदीक पहुंच गई है। फिल्‍म ने 10 दिनों में ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफिस पर करीब 363.00 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। इसमें से विदेशों में 78.00 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार हुआ है।

हिंदी में अभी भी तंग है 'देवरा: पार्ट 1'


बात हिंदी वर्जन की करें तो 'देवरा' को अभी भी यहां मशक्‍कत करनी पड़ रही है। खासकर तब, जब सिनेमाघरों में इसके आगे सिर्फ 53 दिन पुरानी 'स्‍त्री 2' है। लेकिन बावजूद इसके जूनियर एनटीआर, जान्‍हवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्‍म वो कमाल नहीं दिखा पाई है, जिसकी इससे उम्‍मीद थी। खासकर RRR की बंपर सफलता के बाद जूनियर एनटीआर की हिंदी में भी फैन फॉलोइंग बढ़ी है। बहरहाल, 10 दिनों में 'देवरा' ने हिंदी वर्जन से 52.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.