छत्तीसगढ़ में जम गई ओस:जशपुर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री पहुंचा, पूरे सरगुजा में कड़ाके की ठंड, पेंड्रा-कवर्धा भी ठिठुरे, रायपुर-बिलासपुर में हालात सामान्य

Updated on 19-12-2022 07:38 PM

दिसंबर का पहला पखवाड़ा पार करने के बाद ठंड ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दी है। सरगुजा संभाग के अधिकांश जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जशपुर, कोरिया, मैनपाट, बलरामपुर, पेण्ड्रा रोड और कवर्धा में ओस की बूंद जम गई है। रायपुर-बिलासपुर संभाग के अधिकांश जिलों में अभी हालात सामान्य बनी हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक बीती रात जशपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। एक दिन पहले सबसे ठंडे रहे कवर्धा में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री है। सरगुजा संभाग के दूसरे जिलों में कोरिया 6.2 डिग्री और अंबिकापुर 7.9 तक ठंडे हो गए हैं। बस्तर संभाग में नारायणपुर सबसे ठंडा है। यहां न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया है।

कांकेर में तापमान 9.8 डिग्री दर्ज हुआ है। तापमान में दो दिनों की लगातार गिरावट होने से पाले का असर दिखने लगा है। सरगुजा, कोरिया, पेण्ड्रा रोड और कवर्धा की चिल्फी घाटी क्षेत्र में ओस की बूंद जमने से बर्फ गिरने जैसा दृश्य दिखने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसे नजारे लगभग हर सुबह दिखने वाले हैं।

बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस आया है। यह सामान्य से करीब दो डिग्री तक कम है। दुर्ग और राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान इससे भी कम 10.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मुंगेली का तापमान 9.5 और कोरबा का 9.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। इसकी वजह से इन जिलों में ग्रामीण क्षेत्रों में रात को ठंड का एहसास बढ़ गया है। सुबह घना कोहरा देखा जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर से आ रही ठंडी और सूखी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से न्यूनतम तापमान में इस तरह की गिरावट हुई है। अगले दो दिनों तक यह ट्रेंड बने रहने की संभावना बनी हुई है।

रायपुर शहर में मामूली ठंड बढ़ी

इस बीच राजधानी रायपुर का मौसम खुशगवार हो गया है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच बना हुआ है। सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को यह 14.5 डिग्री मापा गया था। यह तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। माना में न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसका मतलब है कि रायपुर शहर के बाहरी हिस्सों में ठंड का असर कुछ बढ़ा है। भारी आबादी वाले क्षेत्रों में ठंड का असर नहीं दिख रहा है।

साल के आखिरी दिनों में अधिक सर्द होगी रात

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा का कहना है, अभी जिस तरह का मौसमी तंत्र है उसके मुताबिक अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव दिखेगा। कोई उल्लेखनीय गिरावट नहीं होगी। 22 दिसम्बर से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। लेकिन दिसम्बर के आखिरी दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट हो सकती है। इसकी वजह से अधिकांश क्षेत्रों में बढ़ी ठंड का एहसास होगा।

छत्तीसगढ़ में शून्य डिग्री तक गिरता है पारा

सर्दियों के मौसम में सरगुजा संभाग के जिलों में पारा शून्य डिग्री तक गिर जाता है। इसके अलावा बिलासपुर संभाग के पेण्ड्रा रोड, कोरबा, दुर्ग संभाग के कबीरधाम और बस्तर के नारायणपुर, सुकमा आदि में कड़ाके की ठंड पड़ती है। यहां दिसम्बर-जनवरी में पाला भी पड़ता है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड में अंबिकापुर का सर्वकालिक न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज है। यह 16 दिसम्बर 1955 को रिकॉर्ड किया गया था। जशपुर, बलरामपुर और कोरिया में इससे भी अधिक ठंड होती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.