बस्तर के उत्पादों को ग्लोबल बाजार में निर्यात के लिए डीजीएफटी करेगा मदद

Updated on 08-02-2024 06:34 PM

जगदलपुर। बस्तर के शिल्प कला, लघु धान्य फसल, वनोपज, ईको टूरिज्म जैसे उत्पादों को ग्लोबल मार्केट में सहजता से उपलब्ध करवाने और विदेश व्यापार एवं निर्यात संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अतिरिक्त महानिदेशक विदेश व्यापार नागपुर द्वारा एक्सपोर्ट आउटरीच जागरूकता कार्यशाला का आयोजन  कलेक्टोरेट कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में किया गया है।

कार्यक्रम में  प्रशिक्षण प्रभारी अधिकारी स्नेहल ढोके के साथ डीजीएफटी नागपुर के विशेषज्ञों की टीम इम्पोर्ट एंड एक्सपोर्ट कोड प्राप्त करने के तरीकों पर वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से जानकारी  दी, कस्टम से संबंधित पंजीयन और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई साथ ही निर्यात वित्त विकल्पों पर एमएसएमई विभाग, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और एसबीआई द्वारा डीजीएफटी योजनाओं पर जानकारी दिया गया। इसमें डीजीएफटी नागपुर द्वारा ऑउटरीच कार्यक्रम का फोकस ई-कॉमर्स और डिजिटल मार्केटिंग सहित विभिन्न तरीकों से जिले के उत्पादों और सेवाओं की व्यापक और वैश्विक पहुंच के लिए एक मंच प्रदान करने हेतु जानकारी दिया गया। साथ ही निर्यात में रूचि रखने वाले जिले में स्थापित समस्त औद्योगिक इकाईयों, कृषि उत्पादक संगठन, स्व-सहायता समूह,नव उद्यमी एवं गणमान्य नागरिकों  ने अपनी शंकाओं का भी समाधान किया। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी, चेंबर्स ऑफ कॉमर्स जगदलपुर के सदस्य, नव उद्यमी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.