धमतरी : दोनों आंखों के मोतियाबिंद से उपजे अंधत्व से मुक्त हुआ धमतरी जिला

Updated on 27-02-2023 09:27 PM
सर्वेक्षित सूची के आधार पर सभी 223 मरीजों का जिला अस्पताल में किया गया सफल ऑपरेशन

राज्य शासन के निर्देश के परिपालन में दोनों आंखों में मोतियाबंद से उपजे अंधत्व के मामले में धमतरी जिले ने शत-प्रतिशत कामयाबी हासिल कर ली है। सर्वेक्षण किए गए सभी चिन्हांकित मरीजों का जिला अस्पताल में सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर लिया गया है। अब वे अपनी आंखों से चीजों को देख पा रहे हैं। इस संबंध में बताया गया कि अप्रैल 2022 से दोनों आंखों से मोतियाबिंद वाले मरीजों का सर्वेक्षण किया गया, जिसमें 223 मरीज पाए गए थे, इन सभी का ऑपरेशन किया गया है।
इस संबंध में बताया गया कि दोनों आंखों में मोतियाबिंद हो जाने से मरीज को तीन मीटर से अधिक दूरी का ऑब्जेक्ट दिखाई नहीं देता। यह एक तरह का अंधत्व की स्थिति है जिसके चलते मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसे दृष्टिगत करते हुए राज्य शासन ने दोनों आंखों मंे मोतियाबिंद से प्रभावित मरीजों को सर्वे कराने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें कम से एक आंख से दिखाई दे और वे सामान्य लोगों की तरह जीवन-यापन कर सके। उक्त निर्देश के परिपालन में गत वर्ष अप्रैल माह से अब तक 223 मरीजों का चिन्हांकन किया गया, जिनका सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। 
अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. जे.एस. खालसा ने बताया कि मोतियाबिंद उम्र के साथ उपजने वाली बीमारी है जिसके कारण मरीज की आंखों की दृश्यमानता कम हो जाती है और धुंधला दिखाई देने लगता है। उन्होंने बताया कि यह उपचार योग्य होता है, जिसे 10-15 मिनट के ऑपरेशन से ठीक किया जाना संभव है। कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के. मण्डल के मार्गदर्शन में जिले के गांवों एवं शहरों में सघन सर्वे कराया गया और चिन्हांकित सभी 223 मरीजों का ऑपरेशन किया गया। दोनों आंखों से मोतियाबिंद के मरीज आज अपनी आंखों की ज्योति पाने में सफल हैं और सामान्य लोगों की तरह जीवन-यापन कर रहे हैं। अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ने यह भी बताया कि इसी तारतम्य में जिला अस्पताल में अप्रैल 2022 से अब तक मोतियाबिंद के तीन हजार 350 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। जिला अस्पताल के साथ-साथ निजी स्वास्थ्य संस्थानों में भी अब तक किए गए ऑपरेशन से पिछले एक साल में पांच हजार मरीजों की आंखों का सफलतम ऑपरेशन किया गया है। इस कार्य में अस्पताल अधीक्षक सह सिविल सर्जन डॉ. ए.के. टोंडर सहित सम्पूर्ण स्टाफ का सतत् परिश्रम रहा, जिसके परिणामस्वरूप धमतरी जिला दोनों आंखों के मोतियाबिंद से हुए अंधत्व की स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है।



    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 August 2026
    सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
     08 August 2026
    सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
     08 August 2026
    राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
     08 August 2026
    रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
     08 August 2026
    दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
     08 August 2026
    भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
     08 August 2026
    रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
     08 August 2026
    कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
     08 August 2026
    कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
    Advt.