धमतरी के अतुल गोलछा का IFS में चयन:ऑल इंडिया में 27वां रैंक; परिजन बोले- 8 साल की कड़ी मेहनत रंग लाई

Updated on 21-05-2025 12:46 PM
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी के अतुल गोलछा ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने आल इंडिया में 27वां रैंक प्राप्त कर भारतीय वन सेवा (IFS) में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

अतुल ने दिल्ली में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की और लगातार 8 साल की कड़ी मेहनत के बाद यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरा धमतरी क्षेत्र गौरवान्वित है।

सफलता की खबर फैलते ही स्थानीय नागरिक और जनप्रतिनिधि उनके घर बधाई देने पहुंच रहे हैं। क्षेत्र के विधायक ने भी अतुल की इस उपलब्धि की सराहना की है। अतुल की यह सफलता छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

8 साल की कड़ी मेहनत रंग लाई

अतुल जिले नगरी नगर पंचायत के रहने वाले हैं। अतुल गोलछा के चाचा मनीष जैन ने बताया कि अतुल गोलछा ने अपनी प्राइमरी शिक्षा नगरी के प्रोविडेंस स्कूल, डीपीएस भिलाई ,फिर बीटेक-एमटेक करने के बाद दिल्ली में रहकर पढ़ाई की।

8 साल की कड़ी मेहनत रंग लाई है। वे चार भाई हैं। दो भाई दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं और दो भाई नगरी में कारोबार संभालते हैं। कई बार आधा प्रतिशत तो एक प्रतिशत से चूक गया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.