दिमुथ करुणारत्ने की जगह धनंजय डिसिल्वा को मिली जिम्मेदारी

Updated on 04-01-2024 01:27 PM

टी-20 और वनडे के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने टेस्ट टीम के कप्तान को भी बदल दिया है। दिमुथ करुणारत्ने की जगह धनजंय डी सिल्वा को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई है। श्रीलंका क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता उपुल थरंगा ने टेस्ट टीम के कप्तान बदले जाने की पुष्टि की है।

इससे पहले 6 जनवरी से शुरू हो रही जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू टी-20 और वनडे सीरीज के लिए अलग-अलग कप्तान नियुक्त किया था। वनडे की कमान कुसल मेंडिस को और टी-20 की जिम्मदारी वानिंदु हसरंगा को सौंपी गई थी।

डी सिल्वा श्रीलंका के 18वें टेस्ट कप्तान
धनंजय डी सिल्वा श्रीलंका टेस्ट टीम के 18वें कप्तान हैं। धनंजय डी सिल्वा ने श्रीलंका के लिए अब तक खेले 51 टेस्ट मैचों में 39.77 की औसत से 3301 रन बनाए हैं। उन्होंने 100 शतक और 13 अर्धशतक भी बनाए।

साउथ अफ्रीका में सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी
वहीं दिमुथ करुणारत्ने ने 2019 में श्रीलंका टेस्ट की कप्तानी संभाली थी। उन्होंने श्रीलंका के लिए 30 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 12 में टीम को जीत और 12 में हार मिली। वहीं 6 मैच ड्रॉ रहे। उनकी कप्तानी में श्रीलंका टीम ने 2019 में साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीत कर अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी थी।

करुणारत्ने का बतौर कप्तान टेस्ट में औसत ओवरऑल ऑसत से बेहतर
वहीं करुणारत्ने ने बतैार कप्तान खेले 30 मैचों में 49.86 की औसत से 2643 रन बनाए। जिसमें 8 शतक और 12 अर्धशतक भी शामिल है। जबकि श्रीलंका के लिए 88 मैचों में उन्होंने 40.93 की औसत से 6631 रन बनाए।

फरवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है एकमात्र टेस्ट
श्रीलंका को फरवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलना है। यह टेस्ट 6 फरवरी से होना है। उसके बाद श्रीलंका को अगस्त में इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने साहस और बेजोड़ खेल से नया इतिहास रच दिया। भारत द्वारा जीते गए कुल 21 गोल्ड मेडलों में से 11…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। भारत के इस लंबे और महत्वपूर्ण दौरे के लिए…
 05 October 2026
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे मैदान पर लंबे-लंबे छक्कों और शानदार प्रदर्शन के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 2026 T20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद हाल…
 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
Advt.