धनबाद में जंगलराज गैंगस्टर्स प्रिंस खान और अमन सिंह के खौफ से कारोबार समेट रहे बिजनेसमैन

Updated on 23-08-2023 01:17 PM
धनबाद: जिले में गैंगस्टर प्रिंस खान और अमन सिंह का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि कई व्यवसायी अब कारोबार समेटने में जुटे हैं। रंगदारी के थ्रेट कॉल से परेशान कई कारोबारियों ने स्टोर्स के साइन बोर्ड से फोन और मोबाइल नंबर मिटा दिए हैं। पिछले तीन महीने में इन गैंग्स ने दुकानों और कारोबारियों को लक्ष्य कर फायरिंग और बमबारी की तकरीबन एक दर्जन घटनाएं अंजाम दी हैं। हालांकि, इस बीच पुलिस भी इन गिरोहों के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चला रही है। दो महीने के भीतर प्रिंस और अमन गैंग के डेढ़ दर्जन से ज्यादा गुर्गों और सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसके बाद भी वारदातों में कमी नहीं आई है।

खाड़ी देश से ऑपरेट कर रहा प्रिंस खान

वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान ने खाड़ी देश में शरण ले रखी है। लेकिन, उसका गैंग हर रोज व्यवसायियों को थ्रेट कॉल कर रहा है। झारखंड पुलिस के अनुरोध और केंद्रीय जांच एजेंसियों की अनुशंसा पर उसके खिलाफ इंटरपोल से रेड एवं ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है। दूसरी तरफ अमन सिंह जेल में बंद है, लेकिन उसके गुर्गे भी लगातार रंगदारी वसूल रहे हैं। हाल की घटनाओं की बात करें तो 12 अगस्त को शहर के प्रमुख व्यावसायिक इलाके बैंक मोड़ में सलूजा टायर्स नामक प्रतिष्ठान के बाहर गोलीबारी की गई।

अमन सिंह जेल से चला रहा गैंग

8 अगस्त को गफ्फार कॉलोनी स्थित जिया साइबर कैफे पर फायरिंग की गई थी। 10 जुलाई को गोविंदपुर में बिहारी लाल चौधरी के प्रतिष्ठान, 29 जून को अप्सरा ड्रेसेज नामक प्रतिष्ठान के मालिक के आवास के बाहर गोलियां चलाई गई। 27 जून को वासेपुर के कारोबारी रशीद महाजन के घर के बाहर फायरिंग हुई। 7 जून को ठाकुर मोटर्स के मालिक संजीवानंद ठाकुर को गोली मारी गई थी। 1 जून को तोपचांची में शान ए पंजाब व माही होटल में अपराधियों ने रंगदारी के लिए बमबारी की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.