धनुष ने नयनतारा और विग्नेश शिवन के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में दर्ज किया केस, अदालत ने एक्ट्रेस से मांगा जवाब
Updated on
27-11-2024 05:30 PM
नयनतारा और धनुष के बीच कॉपीराइट के उल्लंघन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भयंकर जुबानी जंग के बीच अब धनुष की टीम ने मद्रास हाई कोर्ट में एक्ट्रेस और उनकी डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल' के खिलाफ सिविल केस दर्ज कर दिया है। 'लाइव लॉ' की रिपोर्ट के मुताबिक, धनुष की फिल्म कंपनी ने नयनतारा और उनके फिल्म निर्माता पति विग्नेश शिवन के खिलाफ यह केस दर्ज किया है, जिस पर हाई कोर्ट ने भी एक्ट्रेस को जवाब देने के लिए कहा है।
धनुष की वंडरबार फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने नयनतारा, विग्नेश और उनकी राउडी पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड को नामजद किया है। हाई कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि आरोपियों ने नेटफ्लिक्स डॉक्यू-ड्रामा में एक्टर की फिल्म 'नानुम राउडी धान' के कुछ सीन्स का बिना इजजात इस्तेमाल किया है।
कोर्ट ने नयनतारा से मांगा कानूनी नोटिस पर जवाब
धनुष की कंपनी ने इसके साथ ही लॉस गैटोस प्रोडक्शन सर्विसेज इंडिया एलएलपी पर भी मुकदमा दायर करने की अनुमति मांगी, जिस पर कोर्ट ने मुहर लगा दी है। इसी कंपनी के जरिए OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स भारत में कंटेंट को लेकर निवेश करती है। लॉस गैटोस मुंबई की कंपनी है। मद्रास हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की शुरुआती दलीलें सुन ली हैं। कोर्ट ने नयनतारा को अगली सुनवाई में इस कानूनी नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया है।
नयनतारा ने धनुष पर लगाए कई आरोप
यह मुकदमा तब दर्ज हुआ है, जब बीते कुछ हफ्तों में नयनतारा ने धनुष और उनकी प्रोडक्शन कंपनी पर एक के बाद एक कई आरोप लगाए हैं। नयनतारा ने दावा किया कि उन्होंने धनुष से फिल्म के फुटेज के इस्तेमाल के लिए इजाजत मांगी थी, जो नहीं दी गई। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि जब उन्होंने फिल्म के फुटेज का उपयोग नहीं करते हुए डॉक्यूमेंट्री में तीन सेकेंड का एक BTS फुटेज इस्तेमाल किया, तब धनुष ने 10 करोड़ की मांग करते हुए एक कानूनी नोटिस भेज दिया।
शादी में नयनतारा और धनुष के बीच दिखी दूरी
इस बीच पिछले हफ्ते ही चेन्नई में एक शादी में नयनतारा और धनुष दोनों शामिल हुए थे। लेकिन इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को खूब नजरअंदाज किया। दोनों ने ना तो बात की और ना ही साथ बैठे।
विग्नेश थे डायरेक्टर, धनुष थे प्रोड्यूसर
बता दें कि साल 2015 की तमिल फिल्म 'नानुम राउडी धान' में नयनतारा और धनुष लीड रोल में थे। इस फिल्म के राइटर और डायरेक्टर विग्नेश शिवन हैं, जबकि इसका निर्माण धनुष की वंडरबार फिल्मस ने किया था। इसी फिल्म के सेट पर नयनतारा और धनुष की डेटिंग शुरू हुई थी, जिसके बाद जून 2022 में दोनों ने शादी कर ली।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…