प्रधानमंत्री आवास योजना से धरमीन बाई हुई लाभान्वित

Updated on 16-10-2024 12:32 PM

धमतरी । जीवन में हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि उसका खुद का पक्का मकान हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ  खुशहाल जिंदगी बिता सके। देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ऐसे ही लोगों का सपना साकार करने लागू किया है प्रधानमंत्री आवास योजना।

इस योजना के तहत लाभ लेने वाली जिले के मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम बेंद्राचुवा निवासी श्रीमती धरमीन बाई कमार बताती हैं कि उन्हें ग्राम पंचायत से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण - पी.व्ही.टी.जी  के तहत पक्का आवास मिलने की जानकारी हुई।


उन्हें कुछ दिनों के बाद आवास स्वीकृति पत्र प्राप्त हुआ। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2 लाख 21 हजार 870 रुपए की प्राप्त अनुदान राशि से  अपने आवास का निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जिसके लिए उन्हें तीन किस्तों में आवास की दो लाख रुपए व महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से नियोजित श्रमिक के मजदूरी भुगतान के लिये  21 हजार  870 रुपए की धनराशि उन्हें बैंक खाते के माध्यम से मिली।


इस तरह महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत धरमीन बाई को 90 दिनों का काम भी मिला। शासन से मिली राशि और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से हुई आय से उन्होंने अपना घर बनवाया। अब उनका सर्व सुविधायुक्त आवास बनकर तैयार हुआ। जिसमें बिजली फिटिंग कार्य, नल कनेक्शन का कार्य किया गया जिससे वह और उनका परिवार आवास में खुशहाली से जीवन की गाड़ी को चला रहे हैं।


योजना के अभिसरण से मिलने वाली स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय, मनरेगा के तहत 90 दिवस का रोजगार, राशन कार्ड से अनाज का लाभ भी मिला। शासन से संचालित योजनाओं का लाभ मिलने से धरमीन का परिवार अपने बच्चों के साथ हंसती खेलती जिंदगी बिता रहे है।


धरमीन  कहती है कि वो शासन के आभारी हैं जिन्होंने गरीबों को उनके सपने को पूरा करने का अवसर दिया। अब उन्हें बरसात में पानी टपकने और कीड़े-मकौड़े की चिंता नहीं है। 


जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकरी सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण - पी.व्ही.टी.जी के 1263 हितग्राहियों को योजना का लाभ दिया जा चुका है और दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.