धर्मेंद्र और पहली बीवी प्रकाश कौर की 71वीं शादी की सालगिरह, बॉबी देओल ने दिखाई जश्न की झलक, फैंस ने उड़ेला प्यार
Updated on
12-06-2025 02:39 PM
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने दो शादी की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। 12 जून 2025 को उनकी शादी को 71 साल पूरे हो गए हैं। धर्मेंद्र जब 19 साल के थे, तब साल 1954 में उनकी शादी प्रकाश से हुई थी। तब उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत नहीं की थी। उनकी एनिवर्सिरी के खास मौके पर बेटे बॉबी देओल ने उनकी प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिस पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।Dharmendra और उनकी पहली वाइफ प्रकाश कौर के बेटे बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर उनकी फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'शादी की सालगिरह मुबारक हो मां और पापा।'