धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना : प्रचार रथ के माध्यम से दी जा रही है योजनाओं की जानकारी

Updated on 19-06-2025 01:50 PM

मोहला। धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजनांतर्गत प्रचार रथ गांव-गांव पहुंचकर केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। पशुपालन विभाग, महिला बाल विकास विभाग एवं आदिवासी विकास विभाग द्वारा प्रचार रथ चलाया जा रहा है। प्रचार रथ के माध्यम से जनजाति समाज के लिए संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया जा रहा है। यह प्रचार रथ नागरिकों के लिए विभागीय योजनाओं का लाभ लेने की दिशा में मददगार साबित हो रहा है।

कुंजामटोला, नेडग़ांव और आमाटोला में आयोजित किया गया धरती आबा ग्राम उत्कर्ष शिविर

धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना अंतर्गत गतदिवस विकासखंड मोहला के ग्राम पंचायत कुंजामटोला, विकासखंड मानपुर के नेडग़ांव एवं विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत आमाटोला में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा योजनाओं से लाभान्वित किया गया। यहां आयोजित शिविरों में महिलाएं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को पोषण आहार प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना से लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साठी आवश्यक दवाइयां वितरित किया गया। इसी तरह से राजस्व विभाग द्वारा स्कूली बच्चों का जाति आय और निवास प्रमाण पत्र बनाया गया।

जनजाति समुदाय को मिल रहा है धरती आबा ग्राम उत्कर्ष शिविर का लाभ

गतदिवस आयोजित धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना अंतर्गत तीनों विकासखंड में 1073 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इनमें 422 आधार कार्ड अपडेट/नया आधार कार्ड बनाए गए, 78 आयुषमान कार्ड, 7 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, 7 किसान क्रेडिट कार्ड, 17 पेंशन, 12 मातृ वंदना, 69 सिकल सेल टेस्ट, 41 जाति प्रमाण पत्र, 86 राशन कार्ड, 42 निवास प्रमाण पत्र, 190 आय प्रमाण पत्र, 8 मनरेगा जॉब कार्ड, 6 श्रम कार्ड का लाभ ग्रामीणजन/जनजाति समुदाय के व्यक्ति को प्राप्त हुआ।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.