धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान 15 से 28 जून तक

Updated on 10-06-2025 11:45 AM

मोहला। प्रभारी कलेक्टर श्रीमती भारती चंद्राकर ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने नवीन स्थानांतरण नीति एवं आगामी धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

प्रभारी कलेक्टर ने नवीन ट्रांसफर नीति को लेकर प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए अधिकारियों को इसे गंभीरता से अमल में लाने निर्देशित की। उन्होंने कहा कि नीति के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार का उल्लंघन न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। सभी अधिकारी नियमों के अनुरूप कार्यवाही करें और पूर्ण पारदर्शिता रखें। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रांसफर नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रत्येक अधिकारी को स्पष्ट कार्ययोजना बनाकर कार्य करना होगा ताकि प्रशासनिक प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।

इस दौरान आगामी धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के सफल संचालन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जनजाति समुदाय के लोगों के हितार्थ संचालित कल्याणकारी योजनाओं के संचालन और उन्होंने लाभान्वित करने  कहा गया । उल्लेखनीय है कि जिले में 15 से 28 जून तक धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाया जाएगा। इस अवधि में  जिले में सभी ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाकर शासन द्वारा निर्धारित योजनाओं और कार्यक्रमों से लाभान्वित किया जाएगा। प्रभारी कलेक्टर ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान का उद्देश्य जनजाति क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना और स्थानीय समुदाय की जीवन शैली में सुधार लाना है। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में स्थानीय समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देना है। जनजाति समुदाय की आवश्यकता को समझते हुए योजना अंतर्गत लाभान्वित करना है। धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान जिले के जनजाति समुदाय के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान का लक्ष्य भारत सरकार के 17 मंत्रालयों द्वारा निर्धारित योजनाओं के क्रियान्वयन और जनजाति समुदाय के लोगों को लाभान्वित किया जाना है। जनजाति समाज के सामाजिक बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाना है। स्वास्थ्य शिक्षा आजीविका जैसे महत्वपूर्ण लक्ष्य को उन तक पहुंचाकर उन्हें समाज के मुख्यधारा में जोडऩा है।

प्रभारी कलेक्टर ने सभी विभाग के अधिकारियों को धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत शिविर आयोजन किया जाकर विभिन्न सेवाओं योजनाओं और कार्यक्रमों से छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का चयन कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में जनजाति समुदाय के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हितग्राहियों का चयन किया जाएगा। शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री जन मन योजना, पोषण अभियान मिशन इंद्रधनुष, मातृ वंदना, टीवी मुक्त, निक्षय पोषण अभियान, प्रधानमंत्री जनधन योजना, स्टैण्ट ऑफ इंडिया, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना, जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं से बड़ी संख्या में जनजाति समुदाय के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा। बैठक में अपर कलेक्टर  विजेन्द्र सिंह पाटले, एसडीएम मानपुर  अमित नाथ योगी सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.