अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने में कारगर साबित हो रही धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष योजना : मंत्री केदार

Updated on 28-06-2025 01:53 PM

कोंडागांव । धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं से जनजातीय परिवारों को लाभान्वित किये जाने हेतु जिले के सभी विकासखंड में क्लस्टर स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम गोलावण्ड में आयोजित शिविर में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उक्त शिविर में गोलावंड, कारसिंग, कुसमा, कचोरा, इसलनार, चमई, हंगवा, तोतर, बोरगांव, झारा, पोलंग, खंडाम, खचगांव, बालासार, मड़ानार और नगरी गंाव के ग्रामीणजन सम्मिलित होकर अपनी समस्याएं बताई।

शिविर को संबोधित करते हुए वन मंत्री कश्यप ने कहा कि जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुण्डा के नाम से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरूआत की गई, जिसके माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनजातीय ग्रामों में अंतिम व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई इस अभियान सेे जनजातीय समाज के कल्याण के साथ ही गांव के उत्तरोत्तर प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पहुंचाया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति वंचित न रह पाए। उन्होंने शिविर के माध्यम से सभी के आयुष्मान कार्ड और बुजुर्गों के वय वंदना कार्ड बनाने, सभी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जिले के शिल्पकारों को जोड़ने को कहा। कार्यक्रम को पूर्व विधायक सेवकराम नेताम ने भी संबोधित किया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड और 05 जन्मप्रमाण पत्र वितरित किए गए। कृषि विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को धान बीज और सहकारिता विभाग द्वारा 06 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया। इसी प्रकार शिक्षा विभाग द्वारा 06 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही वन विभाग द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 300 ग्रामीणों को पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में वनमंत्री ने सभी उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य यशोदा कश्यप व रामदई नाग, जनपद पंचायत की अध्यक्ष अनिता कोर्राम, उपाध्यक्ष टोमेन्द्र सिंह ठाकुर, दीपेश अरोरा सहित जनपद सदस्यगण एवं सरपंचगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.