धरती आबा जनजागरूकता अभियान-परंपरा, संस्कृति और जागरूकता का अनोखा संगम

Updated on 11-07-2025 02:27 PM

मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार जिले में संचालित आश्रम एवं छात्रावासों में इन दिनों एक विशेष ऊर्जा और उल्लास का माहौल धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से देखने को मिल रहा है। जो आगामी 15 जुलाई तक जिलेभर में सक्रिय रूप से चलाया जाएगा।

यह अभियान न केवल बच्चों को सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से जागरूकता से जोड़ रहा है, बल्कि उनमें अपनी जड़ों के प्रति गर्व और आत्मसम्मान भी जगा रहा है। अभियान के तहत आश्रम व छात्रावासों में बच्चों द्वारा जनजातीय एवं जननायकों पर आधारित रंगोली एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया जा रहा है। वहीं रात्रिभोज के विशेष आयोजन में बच्चों को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन परोसे जा रहे है, ताकि वे अपनी सांस्कृतिक पहचान से और अधिक जुड़ सके।

इस जनभागीदारी अभियान के एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू के रूप में, जनजातीय जननायकों के जीवन और योगदान पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही है। जिसमें बच्चें अपनी कल्पनाशक्ति और भावनाओं को रंगों के माध्यम से व्यक्त कर रहे है। इससे न केवल उनके भीतर छुपी प्रतिभा सामने आई, बल्कि उन्हें अपने इतिहास और नायकों के बारे में जानने और समझने का अवसर भी मिल रहा है।

अभियान के सांस्कृतिक गतिविधियों की श्रृंखला में नाट्य तरंग का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्र पारंपरिक वेशभूषा में जनजातीय गाथाओं और सामाजिक विषयों पर आधारित लघु नाटकों का मंचन भी कर रहे है।

- धरती आबा जनजातीय अस्मिता का प्रतीक

इस अभियान का नाम धरती आबा अपने आप में एक प्रेरणा है। धरती आबा, यानी धरती के पिता, जनजातीय समुदायों में प्रकृति और संस्कृति के प्रति गहरे सम्मान के प्रतीक हैं। यह अभियान जनजातीय युवाओं को अपनी अस्मिता, परंपरा और अधिकारों के प्रति सजग करने का एक सार्थक प्रयास है। जिला प्रशासन और आदिवासी विकास विभाग के सहयोग से संचालित यह अभियान बच्चों को सही दिशा, मंच और मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रही है, वही समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनाने का मार्ग भी प्रशस्त कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.