जिले के 352 गांवों में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान

Updated on 11-06-2025 01:12 PM

कोण्डागांव। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों के अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस अभियान के तहत 15 जून से 30 जून तक आयोजित होने वाले जागरूकता एवं ससंतृप्ति शिविर में सभी संबंधित विभाग के अधिकारी अपने-अपने विभागीय योजनाओं का जनजातीय समुदाय तक शतप्रतिशत लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा शुरू की गई धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उद्देश्य आदिवासी बाहुल्य गांवों में बुनियादी ढांचे का विकास करना तथा सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना है। साथ ही स्वास्थ्य संवाएं, शिक्षा और आजीविका में सुधार लाना है। इस अभियान में केंद्र शासन के 17 विभागों के 25 गतिविधियों को शामिल करते हुए इसका क्रियान्वयन किया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के कुल 352 गांवों को शामिल किया गया है, जिसमें बडेराजपुर के 49, केशकाल के 42, कोण्डागांव के 104, माकड़ी के 96 और फरसगांव विकासखण्ड के 61 गांव शामिल हैं। इसके अंतर्गत शिविरों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम-किसान सम्मान निधि, जन धन खाता, मातृ वंदना योजना, बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना, रोजगार और आजीविका संबंधी योजनाएं, टीकाकरण सहित शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। कलेक्टर ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आयोजित शिविर में सभी संबंधित विभागों के मैदानी स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया।

कलेक्टर ने बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के योजनाओं के कार्यों में प्रगति लाने हेतु संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अमृत मित्र पहल के तहत वूमन फॉर ट्री अभियान की जिले के नगरीय निकायों में क्रियान्वयन के लिए आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली और सभी सीएमओ को वृक्षारोपण के लिए स्थल चयन हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा बैठक में समय-सीमा में विभागवार लंबित आवेदनों पर कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निराकरण में तेजी लाने को कहा।

बैठक में कलेक्टर ने जिले में खाद बीज की उपलब्धता की जानकारी भी प्राप्त की, इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.