धीरज बोम्मादेवरा का आर्चरी विश्व कप में डबल गोल्ड, फाइनल में साउथ करिया के ओलंपिक मेडलिस्ट को दी मात
Updated on
15-06-2026 12:52 PM
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के साथ मिलकर गोल्ड जीतने के बाद, व्यक्तिगत रिकर्व गोल्ड मेडल जीता और गोल्डन डबल पूरा किया। 24 साल के धीरज ने पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता दक्षिण कोरिया के ली वू-सियोक को 7-3 से हराया। इस जीत ने उनके करियर का सबसे बड़ा खिताब पक्का कर दिया।
यह धीरज का आर्चरी वर्ल्ड कप इवेंट में पहला व्यक्तिगत गोल्ड और कुल मिलाकर उनका चौथा व्यक्तिगत वर्ल्ड कप मेडल था। इससे पहले उन्होंने तीन कांस्य पदक जीते थे। उनकी इस जीत ने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व श्रेणी में भारत के लिए पांच साल का सूखा भी खत्म कर दिया। वह 2021 में अतनु दास के बाद इस इवेंट में वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। जयंत तालुकदार वर्ल्ड कप इवेंट में व्यक्तिगत रिकर्व टाइटल जीतने वाले अकेले दूसरे भारतीय हैं।
सेमीफाइनल में धीरज ने दमदार वापसी की
धीरज का गोल्ड तक का रास्ता मुश्किल था। सेमीफाइनल में, वह जर्मनी के मोरित्ज वीजर से 3-1 से पीछे थे, लेकिन वापसी करते हुए 6-4 से जीतकर गोल्ड-मेडल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली। भारतीय तीरंदाज ने फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन किया, और टॉप रिकर्व तीरंदाजों में से एक और ओलंपिक पदक विजेता ली वू-सियोक को पीछे छोड़ते हुए पोडियम पर टॉप पोजीशन हासिल की।
इससे पहले दिन में, धीरज को 17 साल की कुमकुम मोहोद के साथ भी सफलता मिली, जब उन्होंने रिकर्व मिश्रित टीम गोल्ड मेडल जीता। तीसरी सीड वाली भारतीय जोड़ी ने फाइनल में टॉप सीड वाली दक्षिण कोरिया की जोड़ी ओह येजिन और किम जे-डियोक को 5-1 से हराया था। किम जे-डियोक दक्षिण कोरिया की मिश्रित टीम का हिस्सा थीं जिसने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।
धीरज और कुमकुम वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल जीतने वाली सिर्फ तीसरी भारतीय मिश्रित रिकर्व जोड़ी बन गईं। दीपिका कुमारी और अतानु दास 2021 में पेरिस में ऐसा करने वाली पहली जोड़ी थीं। इसके बाद तरुणदीप राय और रिधि ने 2022 में अंताल्या में गोल्ड जीता था। कुमकुम का यह लगातार दूसरा वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल था।
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…